• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फोक्सवैगन टाइगन की प्राइस सेगमेंट की दूसरी कारों से होगी कम? जानिए यहां

    फोक्सवैगन टाइगन के रूप में जल्द ग्राहकों को एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का ऑप्शन मिलने वाला है। यह कंपनी की पहली कार है जिसे एमक्यूबी ए0-इन प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफार्म फोक्सवैगन के ग्लोबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर का लोकल वर्जन है। टाइगन में स्कोडा कुशाक वाली ही पॉवरट्रेन और फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इसकी स्टाइलिंग इससे थोड़ी अलग है। इसके अलावा इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 21, 2021 18:47 ist
    info icon
    published onSep 21, 2021 18:47 IST
    last updated onSep 21, 2021 18:47 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन टाइगन के रूप में जल्द ग्राहकों को एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का ऑप्शन मिलने वाला है। यह कंपनी की पहली कार है जिसे एमक्यूबी ए0-इन प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफार्म फोक्सवैगन के ग्लोबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर का लोकल वर्जन है। टाइगन में स्कोडा कुशाक वाली ही पॉवरट्रेन और फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इसकी स्टाइलिंग इससे थोड़ी अलग है। इसके अलावा इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    सबसे पहले नज़र डालते हैं इसमें दिए जाने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस पर:-

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल  

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    115 पीएस 

    150 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम 

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमेटिक  

    6-स्पीड मैनुअल/ 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल क्लच ऑटो)

    टाइगन में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। फोक्सवैगन ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान कहा था कि वह भारत में केवल पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियां उतारेगी। इसमें कुशाक वाले ही टर्बो पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके 1.5-लीटर टीएसआई इंजन में सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जो बेहतर माइलेज के लिए जरूरत ना होने पर चार में से दो सिलेंडर को बंद कर देती है। 

    कंपनी अपनी टाइगन एसयूवी को भी पोलो जैसे ही वेरिएंट्स के साथ पेश कर सकती है। इसका जीटी टॉप वेरिएंट होगा और यह लाइनअप का एकमात्र वेरिएंट होगा जिसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक का ऑप्शन मिलेगा। 

    अनुमान है कि इसके वेरिएंट के साथ नीचे दिए गए पावरट्रेन ऑप्शंस मिल सकते हैं और इसकी कीमत कुछ इस प्रकार हो सकती है:-

    इंजन 

    ट्रेंडलाइन 

    कम्फर्टलाइन 

    हाईलाइन 

    जीटी 

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी 

    10.5 लाख रुपये 

    13 लाख रुपये 

    15 लाख रुपये 

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल एटी 

    -

    14.5 लाख रुपये 

    16.5 लाख रुपये 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी 

    -

    -

    -

    16.5 लाख रुपये 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल डीएसजी 

    -

    -

    -

    18.3 लाख रुपये 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी कीमतें अनुमानित है, फाइनल प्राइस इससे अलग हो सकती है।

    टाइगन एक प्रीमियम कार होगी, ऐसे में अनुमान है कि इसकी कीमत हुंडई क्रेटा और सेल्टोस जैसी प्रतिद्वंदी एसयूवीज के मुकाबले कॉम्पिटिटिव रखी जा सकती है। 

    यहां देखें टाइगन की प्रतिद्वंदी कारों की एक्स-शोरूम कीमतें :- 

    फोक्सवैगन टाइगन (अनुमानित कीमतें )

    हुंडई क्रेटा

    किया सेल्टोस 

    स्कोडा कुशाक

    एमजी एस्टर (अनुमानित कीमत)  

    10.5 लाख से 18.3 लाख रुपये 

    10.16  लाख से  17.87 लाख रुपये 

    9.95 लाख से 18.10 लाख रुपये 

    10.5 लाख से 17.6 लाख रुपये 

    10 लाख से  18 लाख रुपये 

    क्या आप फोक्सवैगन टाइगन को चुनना चाहेंगे या फिर आप इसकी बजाए एमजी एस्टर को लेना पसंद करेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है