• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी फॉक्सवेगन पोलो और वेंटो फेसलिफ्ट

    दोनों कारों में बीएस6 मानकों पर अपग्रेड इंजन दिया जा सकता है, जिसके चलते इनकी कीमतों में इजाफा होने के आसार हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जून 27, 2019 13:31 ist
    info icon
    published onJun 27, 2019 13:31 IST
    last updated onJun 27, 2019 13:31 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन इन दिनों अपनी दो लोकप्रिय कार पोलो और वेंटो के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। हाल ही में ये दोनों कारें टेस्टिंग के दौरान नज़र आई हैं। कैमरे में इनकी साफ झलक कैद हुई है, जिससे इनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। 

    पोलो फेसलिफ्ट में मैश पैटर्न वाली हनीकॉम्ब ग्रिल और अपडेट एयरडैम दिए गए हैं। ऐसे एयरडैम पोलो के लिमिटेड एडिशन जीटीआई में भी दिए गए हैं। पोलो को आकर्षक लुक देने के लिए फॉक्सवेगन ने टेललैंप और रियर बंपर को भी अपडेट किया है। अपडेट पोलो में कंपनी ने इसके मौजूदा मॉडल के समान अलॉय व्हील दिए हैं। इस बार ये गनमैटल फिनिशिंग के साथ नज़र आ रहे हैं। 

    वेंटो सेडान फेसलिफ्ट में हुए अपडेट के बारे में ठीक से जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ने इसमें भी पोलो के समान ही कॉस्मैटिक बदलाव किए होंगे। इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें नए साइड स्कर्ट दिए हैं। इंटीरियर को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी यहां ने इन दोनों कारों के केबिन में छोटो-मोटे बदलाव किए हैं। 

    उम्मीद है कि पोलो फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 76 पीएस पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, इस इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपग्रेड किया जाएगा। फॉक्सवेगन वेंटो की बात करें तो इसके मौजूदा मॉडल में 1.6 लीटर एमपीआई (105पीएस/153एनएम)  और 1.2 लीटर टीएसआई (105पीएस/174एनएम) इंजन दिया गया है। वेंटो फेसलिफ्ट में कंपनी देश में ही तैयार हुआ 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। मौजूदा मॉडल वाले दोनों इंजन को कंपनी बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर शायद ही अपग्रेड करेगी। वेंटो टीएसआई के साथ अपना इंजन साझा करने वाली पोलो जीटी टीएसआई में नया 1.0 लीटर टीएसआई इंजन दिया जा सकता है। 

    दोनों कारों के मौजूदा मॉडल में 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। फॉक्सवेगन की ओर से इस इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपग्रेड किए जाने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दोनों कारों के फेसलिफ्ट मॉडल में यह इंजन दिए जाने की संभावना कम है। वैसे मारुति सुजुकी, महिंद्रा और टाटा इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि वो अप्रैल 2020 के बाद अपनी सस्ती कारों में डीज़ल इंजन का विकल्प नहीं देंगी। 

    उम्मीद की जा रही है कि फॉक्सवेगन, पोलो और वेंटो के फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द लॉन्च करेगी। दोनों कारों में बीएस6 मानकों पर अपग्रेड इंजन के आने से इनकी कीमतें पहले के मुकाबले ज्यादा रहने के आसार हैं। वर्तमान में फॉक्सवेगन पोलो की प्राइस 5.71 लाख रुपये से शुरू होती है जो 9.72 लाख रुपये तक पहुंचती है। वहीं, वेंटो के मौजूदा मॉडल की कीमत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 14.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंचती है।

    यह भी पढ़ें: ऑडी ने पेश किया क्यू7 का फेसलिफ्ट अवतार
     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    akshay jadoun
    Jun 29, 2019, 12:56:27 PM

    I don't know what vw is thinking but as far as I know if they launched the new vw polo(eur. Model) it'll be the most dominant hatchback in Indian market.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mohammed mubarak
      Jun 27, 2019, 7:58:29 PM

      Volkswagen u can't just fool Indians by giving foolish updates as these are out dated. Since new polo have already been launched in Europe and other countries. Please bring the new polo

        जवाब
        Write a Reply
        1
        a
        ankit kanwar
        Jun 27, 2019, 2:20:58 PM

        i don't knw y they do facelift when your product is to be lifted waste of money do something amazing to make a comeback your dealers and you cannot sustain here

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है