• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016 में नजर आ सकती है पोलो जीटीआई

    जैसे-जैसे आॅटो एक्सपो-2016 नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नई कारों की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। ताजा अटकलें हैं कि फॉक्सवेगन अपनी हॉट हैचबेक पोलो जीटीआई को एक्सपो में उतार सकती है। हालांकि लॉन्चिंग के बारे अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन संभावना है कि कार की बिक्री 2016 के मध्य से शुरू हो जाएगी। कार की संभावित कीमत 9.9 लाख रूपए रहने की उम्मीद है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 21, 2016 19:32 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 19:32 IST
    last updated onJan 21, 2016 19:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Polo GTI

    एक्सटीरियर पर नजर डालें तो पोलो जीटीआई में एलईडी हैडलैंप्स, ड्यूल एक्जॉस्ट, आकर्षक साइड स्कर्ट्स, बड़े अलॉय व्हील्स और हनीकॉम्ब ग्रिल देखने को मिलेगी। कार के आगे व पीछे दोनों ओर जीटीआई बैज़ लगा होगा।
    इंटीरियर की बात करें तो इसमें गोल्फ हैचबेक की तरह फैब्रिक कवर वाली सीटें मिलेंगी। इन्हें आकर्षक बनाने के लिए कंट्रास्ट सिलाई नज़र आएगी। इसके अलावा केबिन में स्पोर्टी अहसास देने वाले फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एल्युमिनियम रेसिंग पैडल्स नजर आएंगे।

    Volkswagen Polo GTI (Interiors)

    सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव कार के पावर प्लांट में देखने को मिलेगा। पोलो जीटीआई में 1.4 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 192पीएस की पावर देगा, जो इसकी मुख्य प्रतियोगी अबार्थ पुंटो ईवो को पछाड़ने के लिए काफी होगी। अबार्थ पुंटो ईवो की पावर 147 पीएस की है।

    पोलो जीटीआई में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियर बॉक्स देखने को मिल सकता है। जो इसे सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पर पहुंचा देगा। टॉप स्पीड 236 किमी प्रति घंटा होगी।

    यह भी पढ़ें:

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है