• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ने दिखाई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानिये क्या है खास

    फॉक्सवेगन ने टी-रॉक का टीज़र वीडियो जारी किया है

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 28, 2017 18:23 ist
    info icon
    published onApr 28, 2017 18:23 IST
    last updated onApr 28, 2017 18:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन ने कॉम्पैक्ट एसयूवी टी-रॉक का टीज़र वीडियो जारी किया है, डिजायन और कद-काठी के मामले में यह अपने कॉन्सेप्ट के काफी करीब है, इसका कॉन्सेप्ट जिनेवा मोटर शो-2014 में दिखाया गया था। प्रोडक्शन वर्जन को सितम्बर में होने वाले फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। टी-रॉक को इसी महीने की शुरूआत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था, उस दौरान इसे अच्छे से कवर किया गया था।

    वीडियो में भी कंपनी ने टी-रॉक को कवर किया हुआ है, हालांकि इसकी ग्रिल, हैडलैंप्स और टेललैंप्स की साफ झलक देखी जा सकती है। यह टिग्वॉन से ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश होगी, इस में पीछे वाली विंडस्क्रीन को स्लोपी रखा गया है। इंजन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, संभावना है कि इस में नई पोलो वाले इंजन आ सकते हैं। टी-रॉक को भारत में अभी उतारा जाएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी चुप्पी साधे बैठी है।

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए टी-रॉक के आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। इसे फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेफटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर नई टिग्वॉन भी बनी है। टिग्वॉन को स्थानीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है, अगर टी-रॉक यहां आती है तो कंपनी को इसे स्थानीय स्तर पर तैयार करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।

    टिग्वॉन और टी-रॉक के अलावा फॉक्सवेगन ग्रुप की स्कोडा ऑक्टाविया और सुपर्ब भी एमक्यूबी प्लेटफार्म पर बनी है, इसी प्लेटफार्म पर जल्द आने वाली फॉक्सवेगन पोलो, पसात, स्कोडा कोडिएक और ऑडी क्यू2 भी बनी होंगी। अगर टी-रॉक भारत आती है तो यहां इसका मुकाबला महिन्द्रा एक्सयूवी500 और रेनो की कैप्चर एसयूवी से होगा, इन के अलावा यह टाटा की हैक्सा को भी टक्कर दे सकती है।

    यह भी पढें : भारत में शुरु हुआ फॉक्वेगन टिग्वॉन एसयूवी का प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है