• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा एक्सयूवी700 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, केबिन के इस खास फीचर की दिखी झलक

    2021 में लॉन्च हुई एक्सयूवी700 महिंद्रा के लिए एक सफल प्रोडक्ट साबित हुई है और 2026 तक इसका पहला फेसलिफ्ट मॉडल उतारा जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 23, 2025 11:06 ist
    info icon
    published onJun 23, 2025 11:06 IST
    last updated onJun 23, 2025 11:06 IST
    150 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा पिछले काफी समय से भारत की सड़कों पर अपनी कई नई कार की टेस्टिंग कर रही है, जिनमें 3-डोर महिंद्रा थार फेसलिफ्ट, महिंद्रा बीई रैल-ई प्रोडक्शन वर्जन, जो हमें लगता है कि नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो है, और अब नई महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट शामिल है। एक्सयूवी700 को भारत में 2021 में पेश किया गया था और टेस्ट मॉडल से संकेत मिल रहे हैं कि इसका पहला फेसलिफ्ट वर्जन 2026 तक पेश किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान दिखी कार में एक प्रमुख केबिन फीचर की जानकारी सामने आई है।

    क्या नजर आया?

    Mahindra XUV700 facelift spied

    टेस्टिंग के दौरान दिखी एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट को कवर से ढका हुआ था, हालांकि इसके बावजूद भी डैशबोर्ड पर नए तीन डिस्प्ले सेटअप का खुलासा हुआ है। यह सिस्टम हाल ही में महिंद्रा एक्सईवी 9ई में पेश किया गया है, जिसमें इंफोटेनमेंट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और को-पैसेंजर एंटरटेनमेंट प्रत्येक के लिए 12.3-इंच डिस्प्ले दी गई है। गौर से देखने पर बैज कलर सीट भी देखी जा सकती है, जिसका मतलब ये है कि इसमें मौजूदा एक्सयूवी700 की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज अपहोल्स्ट्री को बराकरार रखा जा सकता है।

    Mahindra XUV700 facelift spied

    कार के बाहरी हिस्से के डिजाइन की बात करें तो टेस्ट मॉडल में गोल हेडलाइट दी गई है जो अस्थायी हो सकती है, ऐसा लगता है कि ये थार रॉक्स वाली हेडलाइट है और संभावना है कि महिंद्रा इन्हें प्रोडक्शन मॉडल में नहीं देगी। टेस्टिंग मॉडल से संकेत मिले हैं कि नई एक्सयूवी700 की आगे की ग्रिल और बंपर को भी नया डिजाइन दिया जा सकता है।

    Mahindra XUV700 facelift spied
    Mahindra XUV700 facelift spied

    टेस्ट मॉडल के साइड और पीछे के हिस्से में कोई बदलाव नजर नहीं आए हैं। इसमें मौजूदा एक्सयूवी700 वाले अलॉय व्हील डिजाइन, फ्लश-टाइप डोर हैंडल और टेललाइट दी गई है। 

    अन्य संभावित फीचर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ नए फीचर जैसे बेहतर कंफर्ट के लिए पीछे वेंटिलेटेड सीट, बीई 6 और एक्सईवी 9ई की तरह एक अतिरिक्त वायरलेस फोन चार्जर दिए जा सकते हैं। इनके अलावा इसमें मौजूदा एक्सयूवी700 वाले सभी फीचर मिलेंगे, जिनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट, ड्यूल जोन ऑटो एसी और 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम शामिल है।

    नई एक्सयूवी700 में मौजूदा मॉडल वाले सेफ्टी फीचर मिलना जारी रहेंगे, जिनमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, 360 डिग्री कैमरा, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

    संभावित इंजन ऑप्शन

    महिन्द्रा मौजूदा मॉडल वाले इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट में दे सकती है, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    200 पीएस

    155 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    360 एनएम

    450 एनएम तक

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra XUV700

    वर्तमान में महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत 19.64 लाख रुपये से 25.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसका मुकाबला पहले की तरह हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है