• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वायोस को ऑटो एक्सपो में उतारेगी टोयोटा

    जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा की नजरें अब सी-सेगमेंट पर टिकी हैं। इस सेगमेंट में कंपनी वायोस सेडान को उतारेगी। टोयोटा वायोस को ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो में शो-केस किया जाएगा। वायोस का मुकाबला मारूति सियाज, हुंडई वरना और होंडा सिटी से होगा। माना जा रहा है ऑटो एक्सपो के तुंरत बाद वायोस भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती है। वायोस की कीमत भारत में 7­.5 से 10 लाख रूपये के बीच रहने का अनुमान है।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 25, 2016 20:14 ist
    info icon
    published onJan 25, 2016 20:14 IST
    last updated onJan 25, 2016 20:14 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    वायोस के साथ ही ऑटो एक्सपो में टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर भी दिखाई जाएगी जिसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुई नई फोर्ड एंडेवर से है।

    भारत में आने वाली टोयोटा वायोस की बात करें तो इसमें स्मार्ट एंट्री सिस्टम, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एबीएस, ड्यूल एयरबैग, पुश स्टॉर्ट सिस्टम, एंटी थेफ्ट सिस्टम,इमोबिलाइजर और ईकोमीटर जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सी-सेगमेंट की इस सेडान कार के साथ टोयोटा ईटोस की तरह ही 1.­5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1­.4 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। डीजल इंजन 67 बीएचपी पावर के साथ 170एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं पेट्रोल इंजन 88­.7 बीएचपी पावर और132 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा।

    थाइलैंड में उपलब्ध वायोस में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा रहा है, भारत आने वाली वायोस में भी यही गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है। वायोस की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई की बात करें तो यह सेडान 4,410 एमएम लंबी, 1,700 एमएम चौड़ी और 1,475 एमएम ऊंची होगी। प्रतियोगियों की तुलना में वायोस थोड़ी छोटी लगती है, लेकिन यह देखना होगा कि टोयोटा इसके इंटीरियर को कैसा ट्रीटमेंट देती है। दरअसल केबिन में मिलने वाली जगह इस बात पर भी निर्भर करती है कि इंटीरियर को कैसे डिजायन किया गया है।

    यह भी पढ़ें

     


     

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    टोयोटा वीओस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है