• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी होगी होंडा सिटी हाइब्रिड जितनी फ्यूल एफिशिएंट

    ये अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार होगी जिसमें ऑप्शनल सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 06, 2022 11:06 ist
    info icon
    published onJul 04, 2022 19:35 IST
    last updated onJul 06, 2022 11:06 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    toyota urban cruiser hyryder

    टोयोटा ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई कार अर्बन क्रुजर हाइराइडर एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। ये अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार होगी जिसमें ऑप्शनल सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। साथ ही इसमें मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 की तरह माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    बता दें कि अर्बन क्रुजर हाइराइडर में 1.5 लीटर,3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप के तहत एक इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। इसका कंबाइंड आउटपुट 116 पीएस है। इस सेटअप में एक ई सीवीटी गियरबॉक्स और फ्रंट व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है। हाइराइडर को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर भी ड्राइव किया जा सकेगा और टोयोटा का कहना है कि ये कार 40 प्रतिशत तक की दूरी या 60 प्रतिशत समय तक जीरो एमिशन मोड पर ड्राइव की जा सकेगी। 

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    इस एसयूवी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के होने से टोयोटा का दावा है कि अर्बन क्रुजर हाइराइडर 26 से 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज डिलीवर कर देगी। इस कार का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज फिगर अभी सामने नहीं आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इस समय होंडा सिटी एक मात्र मास मार्केट हाइब्रिड कार के तौर पर उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका कंबाइंड आउटपुट 126 पीएस है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। टोयोटा का दावा यदि सही निकला तो हाइराइडर होंडा सिटी हाइब्रिड से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट मास मार्केट कार साबित होगी। 

    बता दें कि अर्बन क्रुजर हाइराइडर में 103 पीएस की पावर देने वाला 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। वेरिएंट के अनुसार इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। ये सेटअप मारुति की ब्रेजा,एक्सएल6 और अर्टिगा जैसी कारों में भी दिया गया है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड मैनुअल वेरिएंट्स में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जाएगा जो इस वक्त सेगमेंट की किसी कार में नहीं दिया जा रहा है। 

    नई हाइराइडर एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग , एक 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा अर्बन क्रुजर हाइराइडर के इन 4 ट्रिम्स में मिलेंगे ये फीचर्स

    Toyota Urban Cruiser Hyryder cabin

    अगस्त के आखिर तक नई हाइराइडर को बाजार में उतारा जा सकता है। टोयोटा अर्बन क्रुजर हाइराइडर की कीमत 9.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन और किआ सेल्टोस से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dr. dharmraj ghodke
    Jul 3, 2022, 10:23:51 PM

    Even though it was strong hybrid, the data sheet shows 18 to 19 km/l average as compared to honda city ~26 km/l.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है