• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा टेजर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक: असल में कैसी है परफॉर्मेंस, जानिए यहां

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर में दो तरह के इंजन: 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जून 28, 2024 13:41 ist
    info icon
    published onJun 28, 2024 13:41 IST
    last updated onJun 28, 2024 13:41 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा टेजर को इस साल के शुरूआत में लॉन्च किया गया था जो कि मारुति फ्रॉन्क्स का रीबैज्ड वर्जन है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस ​दिए गए हैं। हाल ही में हमनें टेजर के टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट को ड्राइव किया गया जिसकी परफॉर्मेंस का टेस्ट भी किया गया जिसके नतीजे इस प्रकार से है:

    पावरट्रेन

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर में दो तरह के इंजन: 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी दिया गया है। हमनें इसके 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का टेस्ट किया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर

    इंजन

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    पावर 

    100 पीएस 

    टॉर्क

    148 एनएम

    ​ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल /6-स्पीड ऑटोमैटिक

    एक्सलरेशन टेस्ट

    Toyota Urban Cruiser Taisor Exterior Image

    टेस्ट 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे

    10.98 सेकंड्स

    क्वार्टर माइल

    17.67 सेकंड्स at 127.17 किलोमीटर प्रति घंटे

    किकडाउन  (20-80 किलोमीटर प्रति घंटे)

    6.64 सेकंड्स

    दावे के उलट टोयोटा टेजर टर्बो ऑटोमैकि को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 1 सेकंड ज्यादा लगे। क्वार्टर माइल की स्पीड पकड़ने में भी इसे थोड़ा समय लगा मगर 7 सेकंड में इसने 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर ली। 

    ब्रेकिंग टेस्ट

    Toyota Urban Cruiser Taisor Front Left Side

    टेस्ट 

    कवर किया गया डिस्टेंस

    100-0 किलोमीटर प्रति घंटे

    42.81 मीटर

    80-0 किलोमीटर प्रति घंटे

    26.97 मीटर

    टोयोटा टेजर में 16 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। मारुति फ्रॉन्क्स के मुकाबले  ब्रेक लगाने के बाद ये पूरी तरह रुकने में थोड़ा ज्यादा डिस्टेंस लेती है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ब्रेक लगाने के बाद ये 1.5 मीटर और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ब्रेक अप्लाय करने के बाद ये आधा मीटर ज्यादा कवर करती है। 

    प्राइस और कंपेरिजन

    Toyota Urban Cruiser Taisor Wheel

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर की कीमत 7.74 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति फ्रॉन्क्स से है। इसके अलावा इसे किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः टोयोटा टाइजर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा टाइजर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है