• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा डीजल की बुकिंग रोकी

    अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि कंपनी ने इसकी बुकिंग स्थाई तौर पर बंद की है या अस्थाई तौर पर।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 19, 2022 19:16 ist
    info icon
    published onAug 19, 2022 19:16 IST
    last updated onAug 19, 2022 19:16 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा डीजल माॅडल की ऑनलाइन बुकिंग को रोक दिया है। अब कस्टमर्स इसके केवल पेट्रोल माॅडल को ही बुक करा सकेंगे।  

    बता दें कि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 150 पीएस की पावर और 360 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने वाला 2.4 लीटर डीजल इंजन और 166 पीएस की पावर देने वाले 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। दोनों पावरट्रेंस के साथ 5 स्पीड मैनुंअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स की चाॅइस दी गई है। बता दें कि इनोवा को लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है और इसमें रियर व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है। इनोवा हाई माइलेज पसंद करने वाले कस्टमर्स के बीच काफी पाॅपुलर है इसलिए इसके डीजल वेरिएंट्स को काफी डिमांड मिलती है। 

    यह भी पढ़ेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs टोयोटा इनोवा क्रिस्टा : स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी कंपेरिजन

    toyota innova crysta

    बता दें कि टोयोटा न्यू जनरेशन इनोवा पर भी काम कर रही है जिसमें पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। पेट्रोल हाइब्रिड का ऑप्शन मिलने से कंपनी इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन देना बंद कर सकती है। इस साल के आखिर तक थाईलैंड में न्यू जनरेशन इनोवा से पर्दा उठाया जा सकता है। 

    बता दें कि इनोवा क्रिस्टा 2016 से बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसके इस साल ही मिड लाइफ अपडेट दिया गया है। अब कंपनी इसे एक बड़ा अपडेट देने की भी तैयारी कर रही है जिसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया जा सकता है। 

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल की कीमत 18.90 लाख रुपये से लेकर 26.54 लाख रुपये के बीच है। इसके पेट्रोल माॅडल की कीमत 17.45 लाख रुपये से लेकर 23.83 लाख रुपये के बीच है। वैसे तो इसका सीधे तौर पर किसी दूसरी कार से मुकाबला नहीं है मगर ये किआ कारेंस,कार्निंवल,महिंद्रा स्काॅर्पियो एन,एक्सयूवी700 और हुंडई अल्कजार का एक विकल्प है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है