• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से 25 नवंबर को उठेगा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    यह इनोवा क्रिस्टा के मुकाबले थोड़ा बड़ा और प्रीमियम ऑप्शन हो सकता है। इसमें हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 31, 2022 18:13 ist
    info icon
    published onOct 31, 2022 18:13 IST
    last updated onOct 31, 2022 18:13 IST
    554 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross

    • टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को जनवरी में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
    • यह एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव एमपीवी कार होगी जो मोनोकॉक चेसिस पर बेस्ड होगी।
    • ऐसा पहली बार होगा जब इनोवा कार में एडीएएस और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में 2-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस गाड़ी में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा।
    • भारत में इनोवा हाईक्रॉस के साथ मौजूदा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री भी जारी रहेगी।

    टोयोटा ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी इनोवा हाईक्रॉस कार से 25 नवंबर को पर्दा उठाएगी, जबकि इसकी कीमतों का खुलासा जनवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान होगा। हाईक्रॉस नई जनरेशन की इनोवा कार है और यह कंपनी का भारत आने वाला एकदम नया मॉडल होगा।

    Toyota Innova Hycross rear spied

    इनोवा हाईक्रॉस कार को मोनोकॉक प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, जबकि मौजूदा इनोवा क्रिस्टा लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है। यह रियर-व्हील-ड्राइव की बजाए एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार होगी। यह दोनों अपडेट्स इनोवा कार में पहली बार मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें : न्यू टोयोटा इनोवा का क्रॉस बैज वर्जन उतारेगी मारुति

    इस अपकमिंग एमपीवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और नया फ्री-स्टेंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे नए फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम) फीचर भी दिया जाएगा जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, ऑटो हाई-बीम असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉयडेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    Toyota Innova Hycross

    इनोवा हाईक्रॉस में दूसरा बड़ा अपडेट इंजन का हो सकता है। इसमें 2-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 194 पीएस की पावर जनरेट कर सकता है। वहीं, इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट्स में रेगुलर नॉन-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : नई टोयोटा इनोवा में पहली बार मिलने जा रही हैं ये 5 चीजें, डालिए एक नजर

    भारत में इनोवा हाईक्रॉस कार के साथ मौजूदा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री भी जारी रहेगी। अनुमान है कि नई जनरेशन की टोयोटा इनोवा की प्राइस 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है