• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा का लीडरशिप एडिशन, जानिए क्या है इसमें खास

    टोयोटा (Toyota) ने इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का लीडरशिप एडिशन (Innova Crysta Leadership Edition) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 21.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इसे वीएक्स वेरिएंट पर तैयार किया गया है। यह भी 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 12, 2020 14:38 ist
    info icon
    published onMar 12, 2020 14:38 IST
    last updated onMar 12, 2020 14:38 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट
    • यह कार केवल डीजल इंजन व मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।  
    • इनोवा क्रिस्टा लीडरशिप एडिशन में ड्यूल-टोन रूफ और अलॉय व्हील्स समेत कई कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं।
    • इसमें 360-डिग्री कैमरा और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं।  
    • यह रेड और व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, दोनों के साथ ब्लैक रूफ दी गई है। 

    Toyota Innova Leadership Edition

    टोयोटा (Toyota) ने इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का लीडरशिप एडिशन (Innova Crysta Leadership Edition) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 21.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इसे वीएक्स वेरिएंट पर तैयार किया गया है। यह भी 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध होगी।

    कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा के लीडरशिप एडिशन को कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया है। इसमें ब्लैक रूफ, अलॉय व्हील्स और चारों तरफ बॉडी क्लेडिंग दी गई है। इस 7-सीटर कार में फ्रंट फेंडर पर लीडरशिप एडिशन की बैजिंग भी मिलती है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्रंट की तरह ही सीट कवर पर भी लीडरशिप एडिशन बैजिंग दी गई है। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ ब्लैक कलर की रूफ लाइनिंग भी दी गई है। वहीं, स्टैंडर्ड इनोवा टैन-ब्राउन सीट कवर के साथ आती है। इसमें डैशबोर्ड पर फॉक्स वुडन इंसर्ट मिलता है। 

    यह भी पढे़ं : टोयोटा वेलफायर हुई भारत में लॉन्च, प्राइस 79.50 लाख रुपये

    Toyota Innova Leadership Edition  

    इस 'लिमिटेड एडिशन मॉडल' में अधिकतर वीएक्स वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम और 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। बता दें कि रेगुलर इनोवा के टॉप वेरिएंट ज़ेडएक्स में 360-डिग्री कैमरा नहीं मिलता है। इसके अलावा नई इनोवा में तीन एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स, ऑटो एसी, ऑटो एलईडी हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    यह भी पढे़ं : स्पेसिफिकेशन कंपेरिज़न: बीएस6 टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs बीएस6 फोर्ड एंडेवर

    बता दें कि इस नई कार में केवल कॉस्मेटिक बदलाव ही किए गए हैं। ऐसे में इसमें रेगुलर मॉडल की तरह ही 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा। यह इंजन 150 पीएस की पावर और 343 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    इनोवा के स्टैंडर्ड वीएक्स डीजल मॉडल की प्राइस 20.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस लिहाज से यह वेरिएंट लीडरशिप एडिशन की तुलना में 62,000 रुपए सस्ता है।

    यह भी पढे़ं : टोयोटा की ये तीन कारें अप्रैल 2020 से हो जाएंगी बंद

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है