• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नज़र आई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा सीएनजी

    अपकमिंग टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) का सीएनजी वर्जन दिखने में इसके रेग्यूलर वर्जन जैसा ही होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 17, 2020 20:28 ist
    info icon
    published onJan 17, 2020 20:28 IST
    last updated onJan 17, 2020 20:28 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड एमटी गियरबॉक्स पर बेस्ड होगी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा सीएनजी
    • रेग्यूलर मॉडल जैसा होगा लुक, रियर विंडशिल्ड पर दिखेगा सीएनजी का स्टिकर 
    • रेग्यूलर मॉडल के मुकाबले 80,000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है कीमत
    • अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकती है ये कार

    टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने अपनी पॉपुलर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड कर दिया है, जिसके चलते इस गाड़ी की कीमत 1.32 लाख रुपये तक बढ़ गई है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की प्राइस में भी 63,000 रुपये का इजाफा हुआ है ऐसे में इस कार की सेल्स पर काफी असर पड़ा है। कार की डिमांड फिर से बढ़ाने के लिए टोयोटा इंडिया इनोवा क्रिस्टा का सीएनजी वर्जन लाने की भी तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया है।

    इस एमपीवी का यह वेरिएंट 2.7 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा। रेग्यूलर पेट्रोल मॉडल में यह इंजन 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मगर, सीएनजी वर्जन में पावर और टॉर्क थोड़ी कम मिल सकती है। 

    पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है लेकिन इसके सीएनजी वेरिएंट में केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया जाएगा। 

    केवल इसकी रियर विंडशील्ड पर सीएनजी का स्टिकर नज़र आएगा। 

    BS6 Toyota Innova Crysta Loses 2.8-litre Diesel Option

    इनोवा क्रिस्टा सीएनजी (Innova Crysta Cng) को अप्रेल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। वर्तमान में केवल 7-सीटर सीएनजी कार के तौर पर मारुति ​अर्टिगा ही मौजूद है। अपकमिंग टोयोटा क्रिस्टा सीएनजी पेट्रोल वेरिएंट जी (Innova Crysta G Variant) पर बेस्ड होगी जिसकी प्राइस इससे 80,000 से लेकर 100,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। 

    इनोवा क्रिस्टा के वेरिएंट लाइनअप में सीएनजी का विकल्प जुड़ जाने से अब यह कार महिंद्रा मराज़ो, टाटा हेक्सा, अपकमिंग टाटा ग्रेविटास और 7-सीटर एमजी हेक्टर (MG Hector)को कड़ी टक्कर देती नज़र आएगी। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हुई बीएस6 इंजन से लैस, जानिए पहले से कितनी महंगी हुई ये कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kanubhai
    May 3, 2021, 6:16:36 PM

    Now ang inova car avaible

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है