• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट भारत में हुई बंद

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का स्पोर्टी वर्जन टूरिंग स्पोर्ट भारत में बंद कर दिया है। यह वर्जन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध था और कुल दो वेरिएंट्स वीएक्स और ज़ेडएक्स में आता था। यहां देखें स्टैंडर्ड इनोवा क्रिस्टा और इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट के वेरिएंट्स का प्राइस कम्पेरिज़न:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 03, 2020 13:40 ist
    info icon
    published onNov 03, 2020 13:40 IST
    last updated onNov 03, 2020 13:40 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट
    • इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट एमपीवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध थी।
    • इंजन के साथ इस टोयोटा कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते थे।
    • इस कार की प्राइस 19.53 लाख रुपए से 24.67 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच थी।
    • स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट 1.38 लाख रुपए महंगी थी।

    Toyota Innova Crysta Touring Sport

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का स्पोर्टी वर्जन टूरिंग स्पोर्ट भारत में बंद कर दिया है। यह वर्जन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध था और कुल दो वेरिएंट्स वीएक्स और ज़ेडएक्स में आता था। यहां देखें स्टैंडर्ड इनोवा क्रिस्टा और इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट के वेरिएंट्स का प्राइस कम्पेरिज़न:-

    वेरिएंट 

    इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट

    इनोवा क्रिस्टा

    प्रीमियम 

    वीएक्स  पेट्रोल एमटी 

    19.53 लाख रुपए 

    19 लाख रुपए 

    53,000 रुपए ज्यादा 

    ज़ेडएक्स पेट्रोल एटी 

    22.46 लाख रुपए 

    21.78 लाख रुपए 

    68,000  रुपए ज्यादा 

    वीएक्स डीजल एमटी 

    22.27 लाख रुपए 

    20.89  लाख रुपए 

    1.38 लाख रुपए ज्यादा 

    ज़ेडएक्स डीजल  एटी 

    24.67 लाख रुपए 

    23.63 लाख रुपए 

    1.04 लाख रुपए ज्यादा 

    पेट्रोल इंजन से लैस इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट की प्राइस स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 68,000 रुपए ज्यादा थी। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट्स रेगुलर क्रिस्टा के डीजल वेरिएंट्स के मुकाबले 1.38 लाख रुपए महंगे थे। दोनों ही कारों के बीच लुक्स में अंतर ब्लैक रंग के अलॉय व्हील्स, ब्लैक अपहोल्स्ट्री रेड स्टिचिंग के साथ और हेडलैंप्स पर ब्लैक एलिमेंट्स का था।

    Toyota Innova Touring Sport cabin

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट कार में दो इंजन ऑप्शंस 2.4-लीटर डीजल (150 पीएस/343 एनएम) और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन (166 पीएस/245 एनएम) दिए गए थे। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिलते थे। मैनुअल गियरबॉक्स केवल इसके वीएक्स वेरिएंट के साथ ही दिया गया था। जबकि, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन इसके टॉप वेरिएंट ज़ेडएक्स के साथ मिलता था।

    Toyota Innova Crysta Touring Sport rear

    बता दें कि कंपनी ने फेसलिफ्ट इनोवा क्रिस्टा से इंडोनेशियन मार्केट में पर्दा उठा दिया है। अनुमान है कि भारत में इसे 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में इनोवा क्रिस्टा की प्राइस 15.66 लाख रुपए से 23.63 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। लेकिन, इसका कम्पेरिज़न महिंद्रा मराज़ो और किया कार्निवल जैसी एमपीवी से किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : क्रैश टेस्ट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2021 को मिली 5-स्टार रेटिंग, जल्द भारत में होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    tunk srinivas
    Nov 23, 2020, 12:25:52 AM

    I want to see sunroofs in Innova

    जवाब
    Write a Reply
    2
    T
    tunk srinivas
    Nov 23, 2020, 12:31:09 AM

    For cmg model sunroof it looks good for Innova

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है