बीएमडब्ल्यू M2 : आखिर क्यों हो भारत में लाॅन्च, जानिए 3 बड़े कारण
बहुत कम समय में ही भारत परफोरमेंस कारों का बहुत अच्छा बाजार बन गया है और इस दौरान आॅडी, मर्सिडीज़ और बीएमडब्ल्यू ने अपनी एएमजी, अबर्थ व बीएमड्ब्ल्यू एम जैसे कई हाईपरफोरमेंस माॅडल इण्डियन आॅटो मार्केट में उतारे हैं। अब कई बड़ी कार कंपनिया भारत को एक अच्छे संभावित बाजार के रूप में देख रही हैं। जर्मन कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू की एम डिवीजन कारों में रबर बर्निंग, फ्लेम थ्रोइंग, हाई बीएचपी मशीन आदि फीचर दिए हैं। और इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू अपने माॅडल एम-2 को एंट्री लेवल कार का एक उच्च स्तरीय माॅडल बनाने में कामयाब रहा है। तीन ऐसे बड़े कारण हैं जिनकी वजह से बीएमडब्ल्यू को एम-2 को भारत में लाने की ओर ध्यान देना चाहिए।