• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो रेलवे ट्रैक पर दौड़ती आई नजर, वीडियो में देखिए कैसे हुआ ये कमाल

    इस एसयूवी कार के दोनों सिरों पर ट्रेन व्हीलसेट लगे हैं और इसे रेल व्हीकल के रूप में परिवर्तित किया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 29, 2023 14:22 ist
    info icon
    published onMar 29, 2023 14:22 IST
    last updated onMar 29, 2023 14:22 IST
    569 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero On A Railway Track

    बोलेरो महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी कार में से एक है। इसे अपनी दमदार बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है और इसे हर तरह के इलाके में आसानी से चलाया जा सकता है। बोलेरो की एक यूनिट को भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर चलने के हिसाब से तैयार किया है, जिससे उन्हें नगरानी रखने में सहूलियत रहे।

    कैसे और कहां चली ये कार?

    महिंद्रा बोलेरो के इस मॉडिफाइड वर्जन में आगे और पीछे की तरफ ट्रेन व्हीलसेट लगे हैं जो इस गाड़ी को ट्रेन की पटरियों पर एकदम स्टेबल रखते हैं। वहीं, इस गाड़ी में लगे खुद के व्हील्स इसे ट्रेन ट्रेक पर ड्राइव करने में मदद करते हैं। इस एसयूवी कार के दोनों तरफ मेटल सपोर्ट बार दिए गए हैं। महिंद्रा की इस मॉडिफाइड बोलेरो का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर निर्माणाधीन रेलवे आर्क ब्रिज पर किया गया है जो 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज माना जाता है।

    पावरट्रेन व फीचर्स 

    Mahindra Bolero

    महिंद्रा बोलेरो एसयूवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 75 पीएस की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इस एसयूवी कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।  

    कीमत व मुकाबला

    Mahindra Bolero

    भारत में महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.78 लाख रुपए से 10.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला निसान मैग्नाइट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू जैसी सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से है। इस एसयूवी कार का सिटी फ्रेंडली वर्जन भी मार्केट में उपलब्ध है, जिसे 'बोलेरो नियो' नाम से बेचा जाता है।  

    यह भी देखेंः महिन्द्रा बोलेरो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है