• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    यह 3-डोर जिम्नी टिश्यू बॉक्स मारुति जिम्नी को बना देगी और कूल, रख सकते हैं छोटा-मोटा सामान

    इस टिश्यू बॉक्स को जापान की एक कंपनी ने बनाया है, इसमें छोटे-मोटे सामान रखे जा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 01, 2023 13:23 ist
    info icon
    published onMar 01, 2023 13:23 IST
    last updated onMar 01, 2023 13:23 IST
    674 Views
    • Write a कमेंट

    3-door Jimny Tissue Box

    मारुति ने जिम्नी 5-डोर से ऑटो एक्सपो 2023 में पर्दा उठाया था। इस गाड़ी की शेप व डिज़ाइन इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है। जिम्नी कार की डिज़ाइन इसके कई सारे स्केल मॉडल में भी देखी जा सकती है और उनमें से एक यह टिश्यू बॉक्स है जो 3-डोर जिम्नी पर बेस्ड है।

    3-door Jimny Storage Box
    3-door Jimny Pot

    इस मल्टी-पर्पज़ एसेसरी को जापान की एक कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसका लुक रेगुलर स्केल मॉडल जैसा ही लगता है, लेकिन जब आप इसके रूफ पर लगे छोटे फ्लैप को खोलेंगे तब आप पाएंगे कि यह तो एक वेट टिश्यू बॉक्स है। इसकी रूफ को हटा कर आप इस एसेसरी का इस्तेमाल किसी भी छोटे आइटम या फिर छोटे प्लांट को रखने के लिए कर सकते हैं।

    इस प्रोडक्ट की कीमत 5,500 येन (भारतीय करेंसी के अनुसार 3,325 रुपये) है। यह एसेसरी रेगुलर जिम्नी की तरह ही छह कलर ऑप्शंस काइनेट येलो, शिफॉन आइवरी, जंगल ग्रीन, मीडियम ग्रे, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध है।

    3-door Jimny Tissue Boxes
    3-door Jimny Tissue Box

    इसकी फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप्स, साइड प्रोफाइल, व्हील आर्क और अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन रेगुलर जिम्नी से मिलता जुलता है। जब आप इसके बोनट को खोलेंगे तो आपको लगेगा कि यह 3-डोर जिम्नी का ही स्मॉल स्केल मॉडल है।

    Five-door Maruti Jimny Cabin

    मारुति जिम्नी के भारतीय वर्जन में 9-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/134 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें फोर-व्हील-ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड दिया गया है।

    Five-door Maruti Jimny

    5-डोर जिम्नी की कीमत फिलहाल सामने आनी बाकी है। इस ऑफ-रोडर कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। अनुमान है कि भारत में इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में 5-डोर जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से रहेगा।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 का आर्टिस्ट ने तैयार किया कार्डबोर्ड से स्केल मॉडल, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे इसके फैन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है