• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    15 लाख रुपये के बजट में इन 5 कारों में स्टैंडर्ड मिल रही है ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, देखिए पूरी लिस्ट

    एलईडी हेडलाइट्स कारों में मिलने वाला एक पॉपुलर फीचर बन गया है। यह फीचर पहले केवल महंगी कारों में ही दिया जाता था, लेकिन अब यह सस्ती कारों में भी मिलने लगा है। यहां हमनें 15 लाख रुपये से कम बजट वाली कारों का जिक्र किया है जिनमें ऑल-एलईडी हेडलाइट फीचर स्टैंडर्ड मिलता है:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 14, 2023 10:21 ist
    info icon
    published onNov 14, 2023 10:21 IST
    last updated onNov 14, 2023 10:21 IST
    494 Views
    • Write a कमेंट

    Astor, XL6, Nexon EV

    हुंडई वेन्यू एन लाइन

    Hyundai Venue N Line

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन रेगुलर वेन्यू एसयूवी का स्पोर्टी वर्जन है।

    • इसमें एलईडी डीआरएल के साथ ऑल-एलईडी ऑटो प्रोजेक्टर हेडलाइट्स स्टैंडर्ड दी गई है।

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन दो वेरिएंट : एन6 और एन8 में आती है।

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन की कीमत 12.08 लाख रुपये से 13.90 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति एक्सएल6

    Maruti XL6

    • मारुति एक्सएल6 कंपनी के लाइनअप का दूसरा मॉडल (एक मॉडल मारुति इनविक्टो जिसकी कीमत ज्यादा) है जिसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट्स स्टैंडर्ड मिलती है। एक्सएल6 इस लिस्ट की इकलौती एमपीवी कार है जिसमें यह फीचर दिया गया है।

    • मारुति की इस एमपीवी कार में मल्टी रिफ्लेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और एलईडी फ्रंट फॉग लैंप दिए गए हैं।

    • एक्सएल6 कार तीन वेरिएंट्स - ज़ेटा, अल्फा और अल्फा प्लस में उपलब्ध है। इस गाड़ी की कीमत 11.56 लाख रुपये से 14.82 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: एयर प्यूरीफायर के साथ मिल रही हैं ये 10 अफोर्डेबल कारें: वायु प्रदुषण का नहीं सताएगा डर, बजट में भी बैठेंगी फिट

    टाटा नेक्सन ईवी 

    Tata Nexon EV

    • टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट में कई सारे नए अपडेट दिए गए हैं और इसमें काफी सारे फीचर मिलते हैं।

    • ऑल-इलेक्ट्रिक नेक्सन कार में अब एलईडी हेडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल स्टैंडर्ड मिलती हैं।

    • नई टाटा नेक्सन ईवी तीन वेरिएंट : क्रिएटिव, फीयरलेस और एम्पावर्ड में आती है।

    • टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार की कीमत 14.74 लाख रुपये से 19.94  लाख रुपये के बीच है।

    एमजी एस्टर

    MG Astor

    • एमजी एस्टर इस लिस्ट के सबसे पुराने मॉडल में से एक है जिसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी को तब से लेकर अब तक कोई नए अपडेट नहीं मिले हैं।

    • इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल स्टैंडर्ड दी गई है।

    • एमजी एस्टर कार पांच वेरिएंट : स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेव्वी में आती है। इस गाड़ी के केवल स्टाइल, सुपर और कुछ स्मार्ट वेरिएंट्स में ही एलईडी लाइटिंग फीचर मिलता है।

    • इस कॉम्पेक्ट एसयूवी की कीमत 10.82 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा एलिवेट

    Honda Elevate

    • एसयूवी सेगमेंट में होंडा एलिवेट कार की हाल ही एंट्री हुई है।

    • होंडा की इस कार में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स बेस वेरिएंट से मिलनी शुरू होती है।

    • यह गाड़ी चार वेरिएंट : एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में आती है।

    • एलिवेट एसयूवी कार की कीमत 11 लाख रुपये से 16.20  लाख रुपये के बीच है।

    • 15 लाख रुपये से कम बजट में आने वाली इन पांचों कारों में ऑल-एलईडी हेडलाइट्स फीचर स्टैंडर्ड मिलता है। इस प्राइस रेंज में आप और कौनसे मॉडल्स में एलईडी हेडलाइट्स फीचर स्टैंडर्ड देखना चाहेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू एन लाइन 2021-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है