• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में इस दिन उठेगा निसान मैग्नाइट से पर्दा

    निसान मैग्नाइट की प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है जिसे 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके टॉप मॉडल की प्राइस का अंदाजा लगाना अभी काफी मुश्किल है 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 21, 2020 15:11 ist
    info icon
    published onOct 10, 2020 14:52 IST
    last updated onOct 21, 2020 15:11 IST
    5.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट (21/10/2020) : निसान ने मैग्नाइट एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है, यह कार काफी हद तक अपने कॉन्सेप्ट जैसी ही है। यहां देखिए निसान मैग्नाइट की प्राइस और लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी।

    • केवल दो तरह के पेट्रोल इंजन का मिल सकता है ऑप्शन
    • टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिल सकता है सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन
    • मिलेंगे 360 डिग्री कैमरा,8 इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
    • 6 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ 2021 में हो सकती है लॉन्च
    • 21 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

    निसान की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी मैग्नाइट (Nissan Magnite) से 21 अक्टूबर 2020 के दिन पर्दा उठने जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस गाड़ी का शोकेस इवेंट वर्चुअल ही होगा। बता दें कि मैग्नाइट को रेनो ट्राइबर वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जा रहा है जिसपर रेनो भी काइगर नाम से एक सब-4 मीटर एसयूवी तैयार कर रही है। 

    निसान ने मैग्नाइट की थोड़े बहुत कवर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें ये अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से कुछ कुछ मैच कर रही है। इस गाड़ी के फ्रंट में बड़ी सी ग्रिल दी गई है। निसान ने इसके एक टेस्टिंग मॉडल का टीजर भी जारी किया था जिसमें हेलोजन हेडलैंप नजर आए थे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इसके प्रोडक्शन मॉडल में एलईडी हेडलैंप दिए जाएंगे कि नहीं। इसके अलावा तो ये कार वैसी ही दिखाई दे रही थी जिसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    निसान ने मैग्नाइट में दिए जाने वाले पावरट्रेंस के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी है। मगर,माना ये जा रहा है कि इस सब-4 मीटर एसयूवी में दो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं। इसमें पहला होगा रेनो ट्राइबर वाला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो 72 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं दूसरी यूनिट के तौर पर इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा जो कि 100 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। 2 पैडल कॉन्फिग्रेशन चाहने वालों के लिए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: निसान मैग्नाइट का टॉप मॉडल होगा कुछ ऐसा, जानिए क्या मिलेगा इस गाड़ी में खास

    बता दें कि निसान मैग्नाइट के इंटीरियर से पर्दा उठ चुका है। इसमें 8 इंच टचस्क्रीन,क्रूज़ कंट्रोल,360 डिग्री कैमरा,पूरी तरह से डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें: निसान मैग्नाइट के इंटीरियर से उठा पर्दा, मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का फीचर

    निसान मैग्नाइट की प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है जिसे 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके टॉप मॉडल की प्राइस का अंदाजा लगाना अभी काफी मुश्किल है मगर निसान दूसरी सब-4 मीटर एसयूवी के मुकाबले इसकी प्राइस कम ही रखेगी। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू,किया सॉनेट,मारुति विटारा ब्रेजा,टाटा नेक्सन,फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    m
    mayank shah
    Oct 20, 2020, 3:59:11 PM

    Looks nice ...waiting for lanching

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      tony george
      Oct 10, 2020, 10:44:49 AM

      Company is claiming that Magnite will be the most spacious car in the segment. They are targeting Venue and Sonet. Let's wait and see the Magnite magic ??

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sudheer nidiginti
        Oct 10, 2020, 10:15:58 AM

        Exciting for the launch, looks sporty..

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on निसान मैग्नाइट 2020-2024

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है