• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कोडिएक इस साल के लिए हुई आउट ऑफ स्टॉक

    स्कोडा ने कंफर्म किया है कि 2022 कोडिएक इस साल के लिए आउट ऑफ स्टॉक हो गई है और कंपनी ने इसकी ऑफिशिायल बुकिंग को बंद कर दिया है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि इस एसयूवी को बहुत ज्यादा डिमांड मिल रही है। बल्कि हो सकता है कि कंपनी ने इस कार के केवल लिमिटेड स्टॉक ही यहां उतारे हों क्योंकि इसकी केवल असेंबलिंग ही भारत में की जाती है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 04, 2022 15:13 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2022 15:13 IST
    last updated onFeb 04, 2022 15:13 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    • इस साल के लिए कंपनी ने बुकिंग रोकी
    • स्टाइल, स्पोर्टलाइन और लॉरेन एंड लेमेंट वेरिएंट में की गई थी पेश
    • ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 190 पीएस की पावर वाले 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की दी गई है चॉइस

    स्कोडा ने कंफर्म किया है कि 2022 कोडिएक इस साल के लिए आउट ऑफ स्टॉक हो गई है और कंपनी ने इसकी ऑफिशिायल बुकिंग को बंद कर दिया है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि इस एसयूवी को बहुत ज्यादा डिमांड मिल रही है। बल्कि हो सकता है कि कंपनी ने इस कार के केवल लिमिटेड स्टॉक ही यहां उतारे हों क्योंकि इसकी केवल असेंबलिंग ही भारत में की जाती है।

    2022 में स्कोडा ने भारत में 70,000 कारें बेचने का लक्ष्य रखा है जिनमें से स्लाविया और कुशाक की कंबाइंड 65000 यूनिट्स को भी प्रोजेक्ट किया गया है। बची हुई 5000 यूनिट्स ऑक्टाविया, सुपर्ब और कोडिएक के लिए रखी गई है। 

    यह भी पढ़ें: 2022 स्कोडा कोडिएक की प्राइस में जल्द होगा इज़ाफा

    अब गणित ये कहता है कि कंपनी ने 1500 यूनिट यहां असेंबल की जाने वाली कोडिएक के लिए रखी होगी। हालांकि ये इसके मुकाबले में मौजूद इसी प्राइस रेंज वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को मिलने वाले प्रतिमाह 1800 यूनिट्स आंकड़े से कम है।

    स्कोडा ने हाल ही में कोडिएक की प्राइस में 1 लाख रुपये का इजाफा ​किया है। इसकी लॉन्च प्राइस फर्स्ट बैच के लिए मान्य रहेगी जो बुकिंग खुलने के 24 घंटे के भीतर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गई। 11 जनवरी के बाद बुक कराने वालों के लिए बढ़ी हुई प्राइस मान्य होगी।

    यह भी पढ़ें: 2022 स्कोडा कोडिएक Vs टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs एमजी ग्लोस्टर Vs महिंद्रा अल्टुरस जी4: प्राइस कंपेरिजन

    बता दें कि कोडिएक की असेंबलिंग महाराष्ट्र में की जा रही थी। इस फुल साइज 7 सीटर कार में 190 पीएस पावरफुल 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ ऑल व्हील ड्राइव समेत 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है।

    कोडिएक की प्राइस 35.99 लाख रुपये से लेकर 38.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली है। इसका मुकाबला एमजी ग्लोस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा अल्टुरस जी4 और जीप अपकमिंग 3 रो एसयूवी से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है