ड्राइविंग साइड डोर खोलते ही इसकी ड्राइवर सीट पीछे की ओर स्लाइड होती है जिससे कार में आसानी से बैठा जा सकें और सीट पर बैठते ही फिर ये अपनी पोज़िशन पर स्लाइड हो जाती है। लेकिन चूंकि ये एक बॉडी-ऑन-फ्रेम (लेडर फ्रेम) पर बनी एसयूवी है और इसके बड़े साइज के कारण आपको अपने पैर को ऊंचा उठाना होगा और केबिन के अंदर चढ़ना होगा। ऐसे में इसमें साइड स्टेप्स में निवेश करना बिलकुल फिजूल खर्च नहीं होगा। बहरहाल, कार में बैठते ही इसका ड्यूल टोन केबिन आपको चकचोँद कर देगा। इसके इंटीरियर की क्वालिटी देखते ही बनती है। इसमें मिलने वाली नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री इसे बेहद प्रीमियम लुक देती है। ये आपको काफी रिच फील देता है। कार का एर्गोनोमिक्स अच्छा है और सभी जरुरी कंट्रोल और पॉइंट्स पर आपकी पहुंच बेहद आसानी से रहती है। कंट्रोल की बात निकली है तो आपको बता दें कि इसमे मिलने वाले सभी कंट्रोल स्विच की क्वालिटी भी बेहद शानदार है और कही भी आपको कॉस्ट-कटिंग महसूस नहीं होगी।
बात की जाये स्पेस की तो, इसकी फ्रंट-रो में आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। हर हाइट वाले व्यक्ति को यहां पर्याप्त स्पेस मिलता है। कार की ड्राइवर सीट को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट भी किया जा सकता है और इसमें 3-मैमोरी सेटिंग भी मिलती है। यानी तीन अलग-अलग लोग अपनी कम्फर्ट पोज़िशन को इस मैमोरी फंक्शन के जरिए सेव कर सकते हैं और कार में बैठते ही एक बटन के क्लिक पर अपनी आरामदायक पोज़िशन बिना किसी परेशानी के पा सकते हैं। हालांकि, फ्रंट पैसेंजर को अपनी सीट मैनुअली ही एडजस्ट करनी होगी।
कार की सेकंड रो में भी पर्याप्त स्पेस मिलता है। यदि आपकी हाइट 6 फ़ीट या इससे अधिक है तो आप अपने अनुसार ड्राइविंग पोज़िशन सेट करें और फिर उसकी पीछे वाली सीट पर बैठ कर देखेंगे तब भी आपको पर्याप्त नी-रूम मिलेगा। हेडरूम को लेकर भी आपको इसमें कोई शिकायत नहीं होगी। हालांकि, सनरूफ मैकेनिज्म के चलते उन लोगों को हेडरूम से जुड़ी थोड़ी शियाकत हो सकती है जिनकी हाइट 6'5'' से ज्यादा है। पैसेंजर पैसेंजर कम्फर्ट के लिए इसमें सेंटर आर्मरेस्ट (कप-होल्डर के साथ) और दो रियर एसी वेंट्स भी मिलते हैं। ये इन एसी वेंट्स पर दो ब्लोअर कंट्रोल भी मिलते हैं जिन्हें दोनों साइड के पैसेंजर अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। अल्टुरस की सेकंड रो की ये से ये सीटें रेक्लाइन फंक्शन के साथ आती है। हालांकि, इसमें स्लाइडर नहीं दिया गया है जो हमारे अनुसार इसमें दिया जाता तो कार का कम्फर्ट लेवल कई अधिक बढ़ जाता। मिडिल-रो की ये सीट्स 60:40 में फोल्ड भी हो सकती है। इसके अलावा, थर्ड रो में जाने के लिए इसकी लेफ्ट सीट के साथ साथ इसकी अन्य दोनों सीटों को भी मैनुअली टम्बल फोल्ड किया जा सकता है।
इसकी थर्ड-रो की सीट हाइट थोड़ी नीचे है जिसके कारण सीटिंग के दौरान बैठने पर आपके घुटने ज्यादा बेंड होते हैं। इससे एडल्ट पैसेंजर्स का पीछे थोड़ा उनके लिए लम्बी यात्राओं की दूरी पर अनकम्फर्टेबल होगा। हालांकि, पैसेंजर्स की सुविधा के लिए इसकी थर्ड रो में भी अलग से एसी वेंट (ब्लोअर कंट्रोल के साथ) और 12-वॉल्ट का चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। यहां एक बात अच्छी ये है कि थर्ड रो की इन सीटों को 50:50 अनुपात में फ्लैट-फोल्ड किया जा सकता है जिससे बूट स्पेस बढ़ जाता है।
बात करें कार में मिलने वाले अन्य मुख्य फीचर्स की तो इसमें आपको 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 7-इंच की ड्राइवर मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी), इलेक्ट्रिक सनरूफ,ड्यूल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेशन सीट्स, ऑटो हेडलैम्प्स, रेन सेंसिंग वाइपर, मैनुअल डे/नाईट आईआरईएम, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, सिगरेट लाइटर, समर/विंटर ड्राइव मोड, दोनों साइड वेनिटी मिरर (लैंप के साथ), 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स, पावर टेलगेट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही एक फीचर जो हमे बेहद अच्छा लगा वो ये कि इसमें जैसे ही आप रिवर्स मोड लगते हैं तो कार के आउटसाइड मिरर थोड़ा नीचे की ओर टिल्ट हो जाते हैं जिससे कार को रिवर्स लेने में बेहद आसानी होती है। वहीं, ड्राइव मोड लगते ही ये अपनी पुरानी पोज़िशन में आ जाते हैं। इसके अलावा, इसमें टायर पोज़िशन सिस्टम भी मिलता है जो आपको टायर किस डायरेक्शन में है उसके बारे में बताता है। ये भी एक बेहद अच्छा फीचर है।