• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा 2024 की शुरुआत तक लॉन्च करेगी 4 नई एसयूवी कार

    इनमें से कुछ एसयूवी कार की बिक्री इसी साल शुरू होगी, जिनमें टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को इस फेस्टिव सीजन में उतारा जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 09, 2023 19:07 ist
    info icon
    published onAug 09, 2023 19:07 IST
    last updated onAug 09, 2023 19:07 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Tata SUVs

    • अन्य तीन मॉडल हैरियर फेसलिफ्ट, पंच ईवी और कर्व ईवी होंगे।
    • अपडेट नेक्सन ईवी को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
    • हैरियर फेसलिफ्ट को 2023 के आखिर तक उतारा जा सकता है, जबकि दो अन्य एसयूवी अगले साल की शुरुआत में आएंगी।
    • हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारा जाएगा जिसका कॉन्सेप्ट कंपनी ने 2023 ऑटो शो में दिखाया था।
    • 2025 तक टाटा 10 इलेक्ट्रिक लाएगी जिनमें हैरियर ईवी और सिएरा ईवी शामिल होंगी।

    हाल ही में आयोजित हुई सालाना जनरल मीटिंग में टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंफर्म किया है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत तक 4 नई एसयूवी कार लॉन्च करेगी। हमारा मानना है कि इसमें रेगुलर पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक व्हीकल दोनों शामिल होंगे। ये चार एसयूवी नेक्सन फेसलिफ्ट, टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, पंच ईवी और कर्व ईवी हो सकती है।

    क्या कहा उन्होंने?

    2023 Tata Nexon

    चंद्रशेखरन ने कहा कि ‘हम जल्द ही नेक्सन का अपग्रेड वर्जन करेंगे। इसके बाद हम इस साल के आखिर तक हैरियर को उतारेंगे। इसके बाद पंच ईवी और उसके बाद अगले साल की पहली तिमाही में नई कर्व ईवी को उतारेंगे।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच इन 5 फीचर के मामले में हुंडई एक्सटर से है बेहतर, डालिए एक नजर

    संभावित लॉन्च शेड्यूल

    Tata Harrier facelift

    हमारा मानना है कि नेक्सन फेसलिफ्ट को फेसटिव सीजन में यानी सितंबर-अक्टूबर 2023 के करीब लॉन्च किया जा सकता है। इसके कुछ समय बाद टाटा अपडेट नेक्सन ईवी को भी उतार सकती है। हमारा मानना है कि कंपनी इसके बाद 2023 के आखिर तक हैरियर फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी, जबकि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन बाद में आएगा जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में शोसेक किया गया था। टाटा मोटर्स 2024 की शुरुआत में पंच ईवी और कर्व ईवी को उतार सकती है।

    टाटा का इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो

    Tata Curvv EV
    Tata Sierra

    वर्तमान में टाटा इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे बड़ी कंपनी है, जिसके पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारों की लंबी रेंज तो है ही, साथ ही बिक्री के मामले में भी ये सबसे आगे है। टाटा के ईवी लाइनअप में टाटा टियागो ईवी (एंट्री लेवल मॉडल) और टाटा नेक्सन ईवी (वर्तमान में फ्लैगशिप एसयूवी) शामिल है। 2021 में टाटा मोटर्स ने 2025 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कार उतारने का प्लान साझा किया था। पंच ईवी और कर्व ईवी के अलावा कंपनी के प्लान में टाटा सिएरा, हैरियर ईवी और अविन्या ईवी भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा में मिलेगा 4-सीटर और 5-सीटर का ऑप्शन, जानिए इस कार की अन्य खूबियां

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है