• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    21 सितंबर को लॉन्च होगी टाटा नेक्सन

    मारूति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 12, 2017 11:22 ist
    info icon
    published onSep 12, 2017 11:22 IST
    last updated onSep 12, 2017 11:22 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    टाटा मोटर्स की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन लॉन्चिंग के लिए तैयार है, जानकारी मिली है कि इसे 21 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नेक्सन की ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसे 11 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है। इसकी कीमत 6 लाख रूपए से 9 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    टाटा मोटर्स के अनुसार नेक्सन एसयूवी को देश के करीब 650 आउटलेट पर डिस्प्ले किया जाएगा। यह चार वेरिएंट एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड प्लस में आएगी। इन्हीं चार वेरिएंट में टाटा की टियागो, टिगॉर और हैक्सा भी आती है।

    टाटा नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। आने वाले समय में इस में 6-स्पीड ऑटोमैटैड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी दिया जाएगा।

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है