• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on jan, 2020

    टाटा नेक्सन 2017-2020

    4.71.7K रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6.95 लाख - 11.80 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी टाटा नेक्सन कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in सितंबर 2023
    टाटा नेक्सन
    7.40 - 14.52 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी टाटा नेक्सन 2017-2020 कार

    • टाटा नेक्सन 1.2 पेट्रोल
      टाटा नेक्सन 1.2 पेट्रोल
      Rs8.25 लाख
      202415,192किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन प्योर प्लस सीएनजी
      टाटा नेक्सन प्योर प्लस सीएनजी
      Rs9.40 लाख
      20269,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन स्मार्ट प्लस एस सीएनजी
      टाटा नेक्सन स्मार्ट प्लस एस सीएनजी
      Rs10.00 लाख
      202630,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन एक्सजेड प्लस बीएस6
      टाटा नेक्सन एक्सजेड प्लस बीएस6
      Rs10.25 लाख
      202255,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन फियरलेस प्लस पीएस सीएनजी
      टाटा नेक्सन फियरलेस प्लस पीएस सीएनजी
      Rs11.50 लाख
      202441,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन क्रिएटिव
      टाटा नेक्सन क्रिएटिव
      Rs9.07 लाख
      202534,094किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन क्रिएटिव प्लस एस
      टाटा नेक्सन क्रिएटिव प्लस एस
      Rs9.12 लाख
      202527,831किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन क्रिएटिव सीएनजी
      टाटा नेक्सन क्रिएटिव सीएनजी
      Rs9.38 लाख
      202526,152किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन फियरलेस प्लस पीएस सीएनजी
      टाटा नेक्सन फियरलेस प्लस पीएस सीएनजी
      Rs10.41 लाख
      202440,745किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन प्योर प्लस एस
      टाटा नेक्सन प्योर प्लस एस
      Rs7.90 लाख
      202530,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा नेक्सन 2017-2020 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1198 सीसी - 1497 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस209 (मिलीमीटर)
    पावर108.5 बीएचपी
    टॉर्क170 एनएम - 260 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    • टाटा नेक्सन 2017-2020 <p><strong>टाटा नेक्सन में ईको, सिटी और स्पोर्ट तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।</strong></p>

      टाटा नेक्सन में ईको, सिटी और स्पोर्ट तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।

    • टाटा नेक्सन 2017-2020 <p><strong>नेक्सन एकमात्र सब 4-मीटर एसयूवी है जिस में पीछे की तरफ एसी वेंट दिए गए हैं।</strong></p>

      नेक्सन एकमात्र सब 4-मीटर एसयूवी है जिस में पीछे की तरफ एसी वेंट दिए गए हैं।

    • टाटा नेक्सन 2017-2020 <p><strong>नेक्सन में 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो वीडियो और इमेज प्लेबैक सपोर्ट करता है। इस में आप लंबी यात्रा के दौरान मूवी देख सकते हैं।</strong></p>

      नेक्सन में 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो वीडियो और इमेज प्लेबैक सपोर्ट करता है। इस में आप लंबी यात्रा के दौरान मूवी देख सकते हैं।

    • highlights

    टाटा नेक्सन 2017-2020 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सई(बेस मॉडल)1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹6.95 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 पेट्रोल1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल₹7.50 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सएम1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹7.70 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 क्रेज़1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹7.73 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सटीए1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹7.90 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 क्रेज़ प्लस एएमटी1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹8.18 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सटी1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹8.25 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सएमए1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹8.30 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सटी प्लस1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹8.32 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 क्रेज़ प्लस1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹8.33 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सई(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹8.45 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेड1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹8.70 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 क्रेज़ डीज़ल1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹8.78 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 क्रेज़ प्लस एएमटी डीजल1497 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹9.18 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सएम1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹9.20 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सटी1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹9.21 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोटॉर्क एक्सटी प्लस1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹9.27 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 क्रेज़ प्लस डीज़ल1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹9.48 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 डीज़ल1497 सीसी, मैनुअल, डीजल₹9.50 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेड प्लस1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹9.50 लाख* 
    1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेड प्लस ड्यूल टोन1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹9.70 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सएमए1497 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹9.80 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेडए प्लस1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹10.10 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सजेड1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹10.20 लाख* 
    1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेडए प्लस DualTone(टॉप मॉडल)1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर₹10.30 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सजेड प्लस1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹11 लाख* 
    1.5 रेवोटॉर्क एक्सजेड प्लस ड्यूल टोन1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹11.20 लाख* 
    नेक्सन 2017-2020 1.5 रेवोटॉर्क एक्सजेडए प्लस1497 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹11.60 लाख* 
    1.5 रेवोटॉर्क एक्सजेडए प्लस DualTone(टॉप मॉडल)1497 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.5 किमी/लीटर₹11.80 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 रिव्यू

    टाटा नेक्सन अपने आकर्षक डिजायन और अच्छे फीचर की बदौलत शुरूआत से चर्चाओं में रही है। नेक्सन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में सुरक्षा के लिए 5 स्टार रेटिंग दी गई है जो अपने आप में इस कार की बड़ी उपलब्धि है। सब 4-मीटर एसयूवी रेंज में नेक्सन इकलौती कार है जिस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ ऑटोमैटक गियरबॉक्स दिया गया है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और मारुति विटारा ब्रेज़ा से है।

    एसयूवी सेगमेंट में इस कार का स्तर बाकी कारों के मुकाबले थोड़ा ऊपर है। इसका 1.5 लीटर इंजन काफी बदलाव और सुधार करके बनाया गया है। इंजन की बनावट ही ऐसी है कि आपके रास्ते में कितनी भी खराब सड़क आ जाएं ये उसे बड़े आराम से झेल लेगा। कार की खूबी को यदि एक शब्द में बयान करना हो तो इसे एक 'ऑलराउंडर कार' कहा जा सकता है।

    टाटा नेक्सन को ना तो सब कॉम्पैट एसयूवी कहा जा सकता है और ना ही हैचबैक कह सकते हैं। सही मायनों में ये एक क्रॉसओवर कार है। नेक्सन के ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इसका मुकाबला रेनो की डस्टर कार से किया जा सकता है।  नेक्सन में 209 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है और 16 इंच के बड़े बड़े टायर लगे हैं। कार की रूफ को अगर आप गौर से देखें तो ये कुछ कुछ रेंज रोवर की इवोक के जैसी दिखाई पड़ती है।

    दूसरी हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के साथ नेक्सन को पार्क करके देखिए किसी की भी नजर सबसे पहले इस कार पर ही पड़ेगी। नेक्सन का टॉप स्पैक एक्सजेड प्लस वैरिएंट जिसकी हमने टेस्ट राइड ली उसकी छत का रंग स्टील ग्रे था और ये रैड, ब्लू और ऑरेंज कलर के एक्सटीरियर में भी उपलब्ध है।

    गाड़ी की ऑफ व्हाइट ट्रिम इसकी खास पहचान है जो प्लास्टिक कोटेड नहीं है बल्कि इसे विशेषतौर पर पेंट किया गया है।

    ग्रे रूफ और ऑफ वाइट सैश के अलावा कार के एक्सटीरियर पार्ट्स में  ब्लैक कलर की प्लास्टिक कैडिंग लगाई गई है। क्लैडिंग से नेक्सन को रग्ड (आक्रामक) लुक मिलता है और इसकी उंचाई का भी अच्छे से पता लगता है।

    कार को एकदम सीधा देखने पर टाटा के प्रभावित कर देने वाले डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। कार के बड़े बड़े हैडलैंप्स उपर बोनट और उसके साइड तक जा रहे हैं और दिखने में काफी आकर्षक हैं। टाटा की दूसरी कारों के मुकाबले नेक्सन का डिजाइन काफी आक्रामक सा दिखता है जो कि एक एसयूवी में होना भी चाहिए। कार के फ्रंट लुक को बोल्ड बनाने के लिए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं जिसमें लगे एलइडी बल्ब दिन में भी काम करेंगे। फॉग लैंप्स को भी अच्छी तरह से सैट किया गया है। कार में सामने से हवा भी अच्छी तरह से अंदर जाएगी क्योंकि इसका एयर इनटेक काफी खुला और बड़ा है।

    नेक्सन आगे से देखने पर तो पूरी एसयूवी की तरह दिखाई पड़ती है मगर इसका रियर व्यू किसी हैचबैक जैसा लगता है। इसके हाई ग्राउंड क्लीयरेंस को कोई नहीं भूल सकता है। वहीं कार के (215/60 आर16) स्टॉक टायर पूरी कार के साइज के हिसाब से काफी बड़े बड़े दिखाई देते हैं। कार के पिछले बंपर में लगी फॉक्स स्किड प्लेट्स इसमें और भी आक्रामक लुक डालता है। कार की दोनों टेललैंप्स के बीच में ऑॅफ वाइट और काले रंग का पार्ट पहले तो आपको कुछ अजीब सा लगेगा मगर बाद में आप इसे देखने के आदी हो ही जाएंगे।

    टाटा नेक्सन का डैशबोर्ड 3 भागों में बंटा हुआ है। इसका ऊपरी हिस्सा डार्क-ग्रे प्लास्टिक में आता है। क्वालिटी के लिहाज़ से यह प्लास्टिक सेगमेंट की अन्य कारों की तरह ही है। डैशबोर्ड के बीच की परत में एल्यूमीनियम फिनिशिंग मिलती है। यह कार को प्रीमियम लुक देता है। डैशबोर्ड की तीसरी परत एक हार्ड-प्लास्टिक लेयर है, जो ग्रे-बेज़ कलर में आती हैं। इसकी फिटिंग और फिनिशिंग अच्छी है लेकिन इसे बहुत ज्यादा उन्दा नहीं कहा जा सकता है। उदाहरण के लिए, ग्लोवबॉक्स को बंद करने के लिए एक से अधिक प्रयासों की आवश्यकता होती है। साथ ही कार के डोर के निचले हिस्से , खासकर डोर-पॉकेट के आसपास फिटिंग और फिनिशिंग अच्छी नहीं हैं। संभवत नेक्सन में केवल यही दोनों ऐसे भाग है जहां आपको फिटिंग और फिनिश के साथ थोड़ा समझौता करना पड़ सकता हैं। इसके अलावा, अन्य सभी हिस्सों पर प्लास्टिक क्वालिटी और फिटिंग अच्छी हैं।

    टाटा नेक्सन में हरमन का 6.5 इंच टचस्क्रीन वाला फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया हैं। यह एक हाई-क्वालिटी वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम हैं, जिसमें कोई कमी नज़र नहीं आती है। इसकी स्क्रीन क्वालिटी और डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अच्छा हैं। तेज़ धूप और लाइट में भी स्क्रीन में देखने में कोई बड़ी समस्या यहां महसूस नहीं होती हैं। कैमरा डिस्प्ले के दौरान स्क्रीन पर कुछ दानेदार पिक्सल जरूर दिखते है, हालांकि यह कैमरे के आउटपुट के कारण है न कि स्क्रीन में किसी प्रकार की समस्या के कारण।  

    नेक्सन के इस इंफोटेनमेंट सिस्टम का यूजर इंटरफ़ेस (यू.आई.) इस्तमाल करने में आसान है, उपयोगकर्ता को इसे चलने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी। इसमें एयर कॉन सेटिंग, ऑडियो सोर्स आदि फंक्शन भी मिलते हैं। इंफोटेनमेंट प्लेयर का टच रिस्पांस थोड़ा धीरे है। हालांकि बटन और नॉब के द्वारा इन फंक्शन का उपयोग करने पर रिस्पांस तेज़ी से मिलता है। इसके अलावा इसमें एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलती हैं। हालांकि लॉन्च के वक़्त इसमें एप्पल कारप्ले की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसे कंपनी ने अगस्त 2018 में अपडेट कर इस फीचर को भी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ा। जिन ग्राहकों ने नेक्सन को अगस्त 2018 से पहले ख़रीदा है, वे ग्राहक नज़दीकी टाटा डीलरशिप से अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट करवा सकते हैं।

    नेक्सन में मिलने वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी तीन भागों में बांटा हैं। इसके एक हिस्से में एनालॉग स्पीडोमीटर और दूसरे हिस्से में एनालॉग टैकोमीटर मिलता है। इनके बीच एक मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले यूनिट मिलती है, जिसमें दो ट्रिप मीटर, औसत फ्यूल एफिशिएंसी डिस्प्ले, ओडोमीटर और अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

    कार का सेंटर कंसोल सेंट्रल एसी वेंट के नीचे से शुरू होता है जो रियर तक जाता है। यह पियानो-ब्लैक फिनिश के साथ मिलता हैं। नेक्सन के सेंटर कंसोल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल नॉब, एक यूएसबी, ऑक्स-इन पोर्ट और ड्राइविंग मोड सलेक्शन नॉब मिलते हैं। इसके अलावा इसमें दो कप होल्डर भी मिलते हैं, जिन्हें जरूत न पड़ने पर इस पर दिए रोलर-शटर द्वारा बंद भी किया जा सकता हैं। यह रोलर-शटर भी कार को प्रीमियम अहसास करवाता है, अधिकांश तय यह फीचर महंगी या प्रीमियम कारों में देखने को मिलता हैं। हालांकि एर्गोनॉमिक तौर पर नेक्सन में दिए यह कप होल्डर थोड़ी परेशानी पैदा करते हैं क्योंकि इन कप होल्डर की गहराई कुछ ज्यादा है, ऐसे में इसमें कप रखने और बाहर निकालने में कठिनाई अनुभव हो सकती हैं।

    कम्फर्ट

    टाटा नेक्सन का केबिन बेहद आरामदायक और स्पेशियस हैं। इसके रियर में बेंच सीट मिलती है, जिसपर दो व्यस्क पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं। हालांकि यह एक 5-सीटर कार है, लेकिन नेक्सॉन की रियर सीट कुछ इस प्रकार डिज़ाइन है कि गयी है जिस पर शायद ही तीन व्यस्क लोग बैठना पसंद करेंगे।इसका अंदाज़ा रियर सीट पर मिलने वाले केवल दो-हैडरेस्ट से भी लगाया जा सकता हैं।हालांकि यहां स्पेस की कोई कमी नहीं हैं। नेक्सन में पर्याप्त मात्रा में हैडरूम, लेगरूम और शोल्डररूम मिलता हैं। इसके रियर और फ्रंट दोनों में 6-फिट या ज्यादा ऊंचाई वाले पैसेंजर के लिए भी भरपूर स्पेस है।

    नेक्सन की रियर सीट की तुलना सेगमेंट लीडर मारूति विटारा ब्रेज़ा से की जाए तो नेक्सन का सीटबेस और शोल्डर रूम विटारा ब्रेज़ा की तुलना में कम हैं। जहां विटारा ब्रेज़ा में 1400 मिलीमीटर का शोल्डर रूम और 1300 मिलीमीटर का सीटबेस मिलता हैं, वहीं नेक्सन में 1385 मिलीमीटर का शोल्डर रूम और 1220 मिलीमीटर का सीटबेस मिलता हैं। हालांकि पिछली सीटों पर यदि दो पैसेंजर बैठे हो तो इस स्थति में नेक्सन विटारा ब्रेज़ा से ज्यादा आरामदायक है। नेक्सन में विटारा ब्रीजा से 20 मिलीमीटर ज्यादा हैडरूम मिलता है। यहीं नहीं, नेक्सन में मारूति ब्रेज़ा के 625 मिलीमीटर-860 मिलीमीटर नी-रूम की तुलना में 715 मिलीमीटर-905 मिलीमीटर का नी-रूम मिलता हैं।  इसके अलावा, नेक्सन के रियर में फोल्डेब्ल आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट भी मिलते हैं। रियर आर्मरेस्ट में भी दो-कप होल्डर दिए गए हैं।

    बात की जाए, नेक्सन की फ्रंट सीटों की तो यहां भी कम्फर्ट की कोई कमी नहीं है। इसमें कमाल का बैक-सपोर्ट मिलता है। नेक्सन में हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है, जिसके बावजूद भी इसमें 965 मिलीमीटर से लेकर 1020 मिलीमीटर तक का हैडरूम मिलता हैं, जो लम्बे ड्राइवरों के हिसाब से भी पर्याप्त है। फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर थाई-सपोर्ट भी अच्छा हैं, जो लम्बे सफर के लिए नेक्सन को अनुकूल बनता हैं। इसके अतिरिक्त, नेक्सन में एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट आर्मरेस्ट (स्टोरेज के साथ) भी मिलता हैं।

    टाटा नेक्सन पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 260 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    डीज़ल इंजन

    यह टाटा का अब तक का सबसे बेहतरीन इंजन है। इसे खासतौर पर कॉम्पैक्ट कार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सेगमेंट में इसका टॉर्क सबसे ज्यादा है। इसका गियरषिफ्ट इस्तेमाल में काफी अच्छा है। जब आपकी कार थर्ड गियर में हो तब आप 30 से 40 किमी की रफ्तार पर भी कार चला सकते है, इस दौरान आपको गियर बदलने की जरूरत नहीं है। हमारे टेस्ट में डीज़ल वेरिएंट को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 13.25 सेकंड का समय लगा। हाईवे पर इसने 23.97 किमी प्रति लीटर और सिटी में 16.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया। अगर आपने अभी-अभी ड्राइविंग सिखी है और बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में गियर बदलने की उलझन से बचना चाहते हैं तो आप एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प चुन सकते हैं। इस में आपको बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। इस में तीन ड्राइविंग मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं।

    पेट्रोल

    पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, इसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 170 एनएम है। इस में टिगॉर के मुकाबले 25 पीएस की ज्यादा पावर मिलती है। डीज़ल इंजन के मुकाबले यह थोड़ा कम पावरफुल है। हालांकि एक्सीलेरेषन के मामले में यह डीज़ल इंजन से तेज है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 11.64 सेकंड का समय लगा। हमारे टेस्ट में हाइवे पर कार ने 17.88 किमी प्रति लीटर और सिटी में 14.02 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    गियरबॉक्स और ड्राइविंग मोड

    पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। डीज़ल कार कम जगह की जरूरत पड़ती है, जबकि पेट्रोल कार को घुमने में ज्यादा स्पेस चाहिए। कम टर्निंग रेषियो होने के कारण डीज़ल कार की ड्राइविंग ज्यादा अच्छी है।

    टाटा नेक्सन में तीन ड्राइविंग मोड स्पोर्ट, ईको और सिटी दिए गए हैं। सिटी मोड खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए है। ईको मोर्ड में पावर कम हो जाती है जिससे कार काफी नियंत्रित रहती है। स्पोर्ट मोड में कार सबसे तेज रहती है।

    राइडिंग और ब्रेकिंग

    टाटा नेक्सन की राइडिंग काफी अच्छी है। इसकी वजह ये है कि इस में आगे की तरफ मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे की तरफ दो बीम सेटअप दिए गए हैं। टाटा नेक्सन डीज़ल का वज़न पेट्रोल वेरिएंट से 68 किलोग्राम ज्यादा है। यही वजह है कि डीज़ल वेरिएंट का केबिन तेज स्पीड और ऑफ रोडिंग के समय ज्यादा स्टेबल रहता है।

    जब कार को टर्न लेते हैं तो उस दौरान पेट्रोल वेरिएंट तेज रहता है, जबकि टर्निंग के दौरान डीज़ल वेरिएंट धीरे पड़ जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो टाट नेक्सन रोड पर पूरा कॉन्फिडेंस बनाए रखती है और हाईवे पर इसकी स्टेबिलिटी बनी रहती है। इस में आगे की तरफ डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक लगे हैं, जो सड़क पर हमारे कॉन्फिडेंस को और बढ़ा देते हैं।

    टाटा नेक्सन 2017-2020 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • सब 4-मीटर एसयूवी में सबसे अफॉर्डेबल कार है।
    • टाटा नेक्सन का ग्राउंड क्लीयरेंस (209 एमएम) सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
    • हारमन का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • फिट और फिनिशिंग में सुधार किया जा सकता था।
    • एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का अभाव है, जबकि ईकोस्पोर्ट और विटारा ब्रेज़ा में ये सुविधा दी गई है।
    • ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेसिंग वाइपर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर का अभाव है, जबकि ये सभी फीचर विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट में दिए गए हैं।

    टाटा नेक्सन 2017-2020 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    टाटा नेक्सन 2017-2020 यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड1.7K यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (1672)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (350)
    • कंफर्ट (356)
    • माइलेज (289)
    • इंजन (204)
    • इंटीरियर (215)
    • स्पेस (150)
    • कीमत (213)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • t
      tariq ahmad bhat on मार्च 03, 2026
      4.5
      Tata Nexan
      This car is gives me good mileage and look is also nice. Tata nexon is comfortable for driving and pickup is very high. I love the colour of this car, space of this car is very good and break system is also good, price is in budget and ground clearence level is very high and smooth driving. Thank you.
      और देखें
    • n
      nitish sharma on जनवरी 25, 2026
      4
      Good Or Great
      It is highly capable choice for hilly terrain like shimla primary due to its ground clearance and robust features. Pros and cons for shimla residents. Pros High ground clearance handles rough roads and rocky hills terrain easily. Easy to maneuver in tight shimla streets. Solid build quality provide confidence on narrow hilly roads Cons 3 cylinder engine can be noisy in low gears. Not good average where there is traffic on hilly roads. Parts of dashboard feels low quality.
      और देखें
      1
    • र
      राहुल choudhary on जनवरी 21, 2025
      5
      Best Car Tata Nexon
      Best car good performance good average tata nexon safest car realy happy with the car tata product is the best in the market good features good mileage good performance 👍
      और देखें
      3 2
    • l
      lokesh on अगस्त 08, 2024
      4.3
      Excellent vehicle
      Excellent vehicle. Its 5 years now and except regular scheduled maintenance had no other major repairs. Performace is superb on and off road . Suspension , music system and no major maintenace gets my thumbs up
      और देखें
      2 2
    • y
      yathin on जुलाई 05, 2024
      4.7
      I use to drive Baleno 1
      I use to drive Baleno 1.6 .. I can feel the same energy in 1.2 turbo engine .. best vehicle to drive ? breaking was not that good and mileage if we take sport mode it?s like 12kmpl .. I have got n average of 14 till time after riding 70k kilometers..
      और देखें
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Aslam asked on 10 Jan 2020
    Q ) Is Tata Nexon CNG provided by company?
    By CarDekho Experts on 10 Jan 2020

    A ) Tata Nexon is offered with either a 1.2-litre turbocharged petrol engine or a 1....और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
    Udaya asked on 9 Jan 2020
    Q ) Is Tata Nexon electric vehicle?
    By CarDekho Experts on 9 Jan 2020

    A ) Tata has unveiled the Nexon EV and will be available for the Indian market in th...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Jose asked on 6 Jan 2020
    Q ) I'm using a Tata Nexon diesal base model. Is it possible to convert the same in ...
    By CarDekho Experts on 6 Jan 2020

    A ) For this, For the availability of spare parts, we would suggest you walk into th...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Aryan asked on 3 Jan 2020
    Q ) What is difference between Kraz and Kraz+ edition???
    By CarDekho Experts on 3 Jan 2020

    A ) The difference between Tata Nexon KRAZ and Tata Nexon KRAZ Plus is that, The KRA...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Saurav asked on 2 Jan 2020
    Q ) I need a automatic sunroof in the Tata Nexon?
    By CarDekho Experts on 2 Jan 2020

    A ) For any add on feature in the car, we would suggest you walk into the nearest se...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टाटा कारें

    • अपकमिंग
    get navaratri ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है