• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक अवतार से

    एक फुल चार्ज में यह 100 किमी से ज्यादा की दूरी तय करेगी

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 11, 2017 19:49 ist
    info icon
    published onSep 11, 2017 19:49 IST
    last updated onSep 11, 2017 19:49 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV

    टाटा ने ब्रिटेन में आयोजित लॉ कार्बन व्हीकल (एलसीवी) 2017 इवेंट के दौरान टियागो के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इसे टाटा के स्वामित्व वाली टाटा मोटर्स यूरोपियन टेक्नीकल सेंटर (टीएमईटीसी) ने तैयार किया है। इसी कंपनी ने इंडिका विस्टा इलेक्ट्रिक और बोल्ट इलेक्ट्रिक को भी तैयार किया है, इन कारों को भी एलसीवी-2017 इवेंट में पेश किया गया।

    Tata Bolt and Vista EV

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक में बैटरी के जरिये पावर सप्लाई होगी, कंपनी के अनुसार इस में करीब 115 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इस में सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन आएगा। एक फुल चार्ज में यह कार 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी।

    Tata Tiago EV

    बोल्ट इलेक्ट्रिक की तरह इस में भी पीछे वाली सीटों के नीचे की तरफ बैटरी को फिट किया गया है। रेग्यूलर टियागो के डीज़ल वर्जन से यह करीब 40 किलोग्राम और पेट्रोल वर्जन से करीब 20 तक कम वज़नी है। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंचने में इसे 11 सेकंड से भी कम समय लगेगा।

    Tata Tiago EV

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा दे रही है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे भारत में उतार सकती है।

    यह भी पढे : टाटा टिगॉर एक्सएम लॉन्च, कीमत 4.99 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा टियागो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है