• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई टाटा हैक्सा के इंटीरियर की झलक, जानिए फीचर्स

    टाटा मोटर्स एक बार फिर सुर्खियो में है। इस बार वजह है इसकी आने वाली कार हैक्सा। टेस्टिंग के दौरान कार का इंटीरियर कैमरे में कैद हुआ है। टाटा हैक्सा को कोल्हापुर, महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि कार की लाॅन्चिंग के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इसे नोएडा में आयोजित होने वाले 2016-आॅटो एक्सपो में दिखाया जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 24, 2016 19:02 ist
    info icon
    published onJan 05, 2016 15:12 IST
    last updated onFeb 24, 2016 19:02 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Hexa

    तस्वीरों पर गौर करें तो हैक्सा के केबिन व डेशबोर्ड को टाटा अरिया जैसा लुक दिया गया है। लेकिन इंटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं। इसके सेंट्रल एसी वेंट की जगह को भी बदला गया है। वहीं अंदर के डोर हैंडल को नई डिजायन में पेश किया गया है। स्टेयरिंग व्हील और सीट कवर की डिजायन को भी बदला गया है।

    Tata Hexa (Interiors)

    इनके अलावा केबिन में टेरेन मेनेजमेंट सिस्टम कंट्रोल को भी स्पाॅट किया गया है। इस फंक्शन के मदद से सस्पेंशन सेटिंग को अपने मुताबित बदला जा सकता है। इस सिस्टम में आॅटोमेटिक, डायनामिक और कम्फर्ट सस्पेंशन सेटिंग आॅप्शन मौजूद हैं।

    Tata Hexa (Prototype)

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टाटा की इस क्रॉसओवर में 2.2-लीटर वेरीकोर 400 डीज़ल इंजन दिया जाएगा। यह पावरट्रेन 156पीएस की पावर के साथ 400एनएम की टाॅर्क जनरेट करती है। हाल ही में यह इंजन टाटा सफारी स्ट्राॅर्म में भी इस्तेमाल किया गया है। टाटा हैक्सा में 6-स्पीड मैनुअल गियर बाॅक्स दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें

    सोर्सः टीम बीएचपी

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टाटा हेक्सा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है