• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर ईवी के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे पावरट्रेन ऑप्शन, जानिए यहां

    टाटा हैरियर ईवी में ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ डुअल मोटर सेटअप केवल टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड में मिलता है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 30, 2025 11:06 ist
    info icon
    published onJun 30, 2025 11:06 IST
    last updated onJun 30, 2025 11:06 IST
    108 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा हैरियर ईवी टाटा की नई फ्लैगशिप कार है, जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस प्लस और एम्पावर्ड में आती है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन : 65 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं, जिसके साथ रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलता है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन :- 

    वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन की जानकारी 

     

    एडवेंचर 

    फियरलेस प्लस 

    एम्पावर्ड

    65 केडब्ल्यूएच आरडब्ल्यूडी 

    75 केडब्ल्यूएच आरडब्ल्यूडी 

    75 केडब्ल्यूएच एडब्ल्यूडी

    • टाटा हैरियर ईवी के बेस वेरिएंट एडवेंचर में केवल स्मॉल बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है जिसके साथ सिंगल मोटर सेटअप मिलता है, जो रियर व्हील्स तक पावर पहुंचाता है।

    • इस इलेक्ट्रिक कार के मिड-वेरिएंट फियरलेस प्लस में दोनों बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन इसमें केवल सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन दिया गया है। 

    • यदि आप हैरियर ईवी का टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड चुनते हैं तो आपको रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन इसमें स्मॉल बैटरी पैक नहीं दिया गया है। 

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

    यहां देखें टाटा हैरियर ईवी के दोनों बैटरी पैक की चार्जिंग डिटेल और ड्राइवट्रेन कॉन्फिगरेशन से जुड़ी जानकारी :- 

    बैटरी पैक 

    65 केडब्ल्यूएच आरडब्ल्यूडी 

    75 केडब्ल्यूएच आरडब्ल्यूडी 

    75 केडब्ल्यूएच एडब्ल्यूडी 

    इलेक्ट्रिक मोटर  

    1

    1

    2

    एमआईडीसी - सर्टिफाइड रेंज ( पार्ट 1 +  पार्ट 2)

    538 किमी

    627 किमी

    622 किमी

    पावर

    238 पीएस 

    238 पीएस 

    396 पीएस 

    टॉर्क

    315 एनएम

    315 एनएम

    504 एनएम

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)  

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)  

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी)  

    डीसी फास्ट चार्जिंग (20 to 80 प्रतिशत)

    25 मिनट (100 किलोवाट चार्जर के साथ)   

    25 मिनट (120 किलोवाट चार्जर के साथ)   

    7.2 किलोवाट चार्जर के साथ एसी चार्जिंग (10-100 प्रतिशत)

    9.3 घंटे 

    10.7 घंटे 

    फीचर व सेफ्टी 

    Tata Harrier EV Interior

    टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर-साइड मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सेटअप, 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    कीमत और मुकाबला 

    Tata Harrier EV AWD

    टाटा हरियर ईवी रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की कीमत 21.49 लाख रुपये से 27.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि इसके ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन की कीमत 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला बीवाईडी एटो 3 और महिंद्रा एक्सईवी 9ई से है। यह गाड़ी बीवाईडी सीलायन और हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले में ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है