• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर ऑटोमैटिक के इंटीरियर की तस्वीरें हुईं लीक, ऑटो एक्सपो 2020 में होगी शोकेस

    इस एसयूवी को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जाना अभी बाकी है, ऐसे में इसकी प्राइस 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक बढ़ सकती है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 03, 2020 14:43 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2020 12:34 IST
    last updated onFeb 03, 2020 14:43 IST
    525 Views
    • Write a कमेंट

    • डैशबोर्ड, सीट्स और गियर लिवर के डिज़ाइन में हुए बदलाव
    • सनरूफ और बड़े व्हील जैसे नए फीचर किए जा सकते हैं शामिल
    • पहले से ज्यादा पावरफुल 2.0 लीटर डीज़ल इंजन का मिलेगा ऑप्शन
    • 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक बढ़ सकती है प्राइस

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) इन दिनों अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर (Harrier) के ऑटोमैटिक वर्जन  पर काम कर रही है जिसे अपकमिंग ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जाएगा। इंटरनेट पर अब इस एसयूवी के केबिन की तस्वीरें लीक हुईं हैं जिसकी जानकारी हम आप तक पहुंचा रहे हैं।

    इस अपकमिंग कार का केबिन लगभग हैरियर के मैनुअल वर्जन जैसा ही नज़र आ रहा है। हालांकि, टाटा नेक्सन ​फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) की तरह इसके गियर लिवर पर नई सिल्वर कलर के ट्राय एरो की डिटेलिंग की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि हैरियर ऑटोमैटिक में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्राउन लैदर अपहोल्स्ट्री, राउंड ड्राइव मोड सलेक्टर और पुल टाइप हैंडब्रेक जैसे फीचर्स भी ​दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी का टीज़र किया जारी, ऑटो एक्सपो 2020 में होगी शोकेस

    हैरियर में मिलने वाले नए फीचर्स की बात करें तो इसमें 18 इंच के बड़े मशीन फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील, सनरूफ, ब्लैक रूफ के साथ नया रेड कलर एक्सटीरियर शेड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

    टाटा हैरियर ऑटोमैटिक (Tata Harrier Automatic)  में हुंडई से लिया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर दिया जाएगा। इस गियरबॉक्स के साथ बीएस6 2.0 लीटर ​डीज़ल इंजन मिलेगा। हैरियर ऑटोमैटिक का आउटपुट पहले से 170 पीएस और 350 एनएम होगा। 

    यह भी पढ़ें: बीएस6 पेट्रोल इंजन से लैस हुई एमजी हेक्टर, जानिए कितनी बढ़ी प्राइस

    वर्तमान में टाटा हैरियर की प्राइस 13.43 लाख रुपये से 17.30 लाख रुपये( एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इस एसयूवी को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जाना अभी बाकी है, ऐसे में इसकी प्राइस 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक बढ़ सकती है। पहले की तरह इसका मुकाबला एमजी हेक्टर (MG Hector) और जीप कंपास (Jeep Compass) जैसी पॉपुलर कारों से रहेगा। 

    साथ ही पढ़ें: 2020 टाटा हैरियर में मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, ऑटो एक्सपो 2020 में होगी प्रदर्शित

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है