• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 पेट्रोल इंजन से लैस हुई एमजी हेक्टर, जानिए कितनी बढ़ी प्राइस

     इंजन अपग्रेड होने के बाद इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस में 25,000 रुपये तक का इजाफा हो गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 31, 2020 21:11 ist
    info icon
    published onJan 31, 2020 21:08 IST
    last updated onJan 31, 2020 21:11 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector

    • एमजी हेक्टर के केवल पेट्रोल इंजन को ही किया गया है बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड
    • नहीं बदला इंजन पावर आउटपुट
    • 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और पेट्रोल हायब्रिड इंजन को ही किया गया है अपग्रेड
    • फीचर लिस्ट में भी नहीं हुआ बदलाव
    • मार्च 2020 तक लॉन्च हो सकती है बीएस6 डीज़ल हेक्टर

    एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर का बीएस6-पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इंजन अपग्रेड होने के बाद इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस में 25,000 रुपये तक का इजाफा हो गया है। तो, बीएस4 से बीएस6 पर अपग्रेड होने के बाद कितनी बदली हेक्टर की प्राइस ये जानेंगे यहां:

    वेरिएंट

    बीएस6 हेक्टर

    बीएस4 हेक्टर

    अंतर

    स्टाइल (पेट्रोल एमटी)

    12.73 लाख रुपये

    12.48 लाख रुपये

    25,000

    सुपर (पेट्रोल-एमटी)

    13.53 लाख रुपये

    13.28 लाख रुपये

    25,000

    सुपर (पेट्रोल हायब्रिड-एमटी)

    14.13 लाख रुपये

    13.88 लाख रुपये

    25,000

    स्मार्ट (पेट्रोल हायब्रिड-एमटी)

    15.23 लाख रुपये

    14.98 लाख रुपये

    25,000

    शार्प (पेट्रोल हायब्रिड-एमटी)

    16.53 लाख रुपये

    16.28 लाख रुपये

    25,000

    स्मार्ट(पेट्रोल डीसीटी)

    15.93 लाख रुपये

    15.68 लाख रुपये

    25,000

    शार्प(पेट्रोल डीसीटी)

    17.43 लाख रुपये

    17.18 लाख रुपये

    25,000

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम, इंडिया

    एमजी हेक्टर में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। यह इंजन 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरी तरफ इसके पेट्रोल हायब्रिड वर्जन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसके पेट्रोल हायब्रिड वर्जन का आउटपुट भी 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के समान ही है। 

    MG Hector

    हाल ही में एमजी हेक्टर के 6-सीटर वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। एमजी मोटर्स इसे अपकमिंग ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस करेगी। इसी के साथ कंपनी हेक्टर का बीएस6 डीज़ल वर्जन मार्च 2020 तक लॉन्च कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें: एमजी मोटर्स ने ज़ारी की अपनी तीसरी एसयूवी 'ग्लॉस्टर' की टीज़र इमेज, ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर 2019-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है