• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में टाटा अल्ट्रोज को मिली 5-स्टार रेटिंग, देश की पहली सुरक्षित हैचबैक कार बनी

    ग्लोबल एनकैप ने टाटा अल्ट्रोज के बेस वेरिएंट पर क्रैश टेस्ट किया।

    भानु
    भानु
    modified on जनवरी 22, 2020 13:51 ist
    info icon
    published onJan 15, 2020 19:52 IST
    last updated onJan 22, 2020 13:51 IST
    968 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अल्ट्रोज (Altroz) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    • एडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 3-स्टार मिले इस नई कार को 
    • अल्ट्रोज के बेस वेरिएंट का किया गया था टेस्ट 
    • इसमें स्टैंडर्ड दिए गए हैं ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट जैसे सेफ्टी फीचर्स 
    • 22 जनवरी को लॉन्च होगी ये कार

    ग्लोबल एनकैप के लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में टाटा की अपकमिंग प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज ने पैसेंजर सेफ्टी के मामले में बाजी मारी है। क्रैश टेस्ट में अल्ट्रोज को पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले 2019 में टाटा नेक्सन देश की पहली 5-स्टार रेटिंग पाने वाली कार बनी थी, जबकि अल्ट्रोज देश की पहली सुरक्षित हैचबैक कार बनी है। 

    ग्लोबल एनकैप ने टाटा अल्ट्रोज के बेस वेरिएंट पर क्रैश टेस्ट किया, जिसमें इस कार को व्यस्क पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 5-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टाटा ने लॉन्च किया नेक्सन, टियागो और टिगॉर फेसलिफ्ट का टीज़र, बुकिंग भी हुई शुरू

    ग्लोबल एनकैप द्वारा अल्ट्रोज के स्ट्रक्चर और फुटवैल एरिया को स्थिर बताया गया है। इसमें एडल्ट पैसेंजर के सिर और गर्दन की सेफ्टी को अच्छा बताया गया है जबकि उसकी छाती की सुरक्षा संतोषजनक बताई गई है। टेस्ट के दौरान एक 18 महीने के बच्चे की डमी का इस्तेमाल किया गया। डमी के मुंह को कार के पिछले हिस्से की तरफ रखा गया और चाइल्ड रेस्टरेंट सिस्टम को इंस्टॉल करते हुए आईसोफिक्स माउंट्स का इस्तेमाल किया गया। 

    चाइल्ड सीट को आगे की तरफ मुंह करके फिट किया गया तो स्कोर में कमी देखने को मिली। क्रैश टेस्ट में तीन साल के बच्चे की डमी का सिर केबिन में टच में हो रहा था, वहीं सभी पैसेंजर के लिए इसमें थ्री पॉइंट सीटबेल्ट की कमी भी खली। इसके अलावा आगे वाली सीट पर पर जब सीआरएस सीट को इंस्टॉल करना चाहा तो यहां पैसेंजर एयरबैग को डिएक्टीवेट नहीं कर सकने की समस्या भी सामने आई। चाइल्ड सेफ्टी के लिए इस कार को 3-स्टार रेटिंग दी गई। 

    साथ ही पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई 2020 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी

    टाटा पहले ही दावा कर चुकी थी कि अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर तैयार अल्ट्रोज 5-स्टार रेटिंग पाने में सक्षम है। इस नई कार को 22 जनवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा। इच्छुक ग्राहक इसे टाटा डीलरशिप पर 21000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। टाटा अल्ट्रोज की प्राइस का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टाटा मोटर्स अपनी इस अपकमिंग कार की कीमत 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक रख सकती है। इस कार का कंपेरिजन मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज और फॉक्सवेगन पोलो से होगा।


    और पढ़ें यह भी: ऑटो एक्सपो 2020: टाटा के पवेलियन में नजर आएंगी ये चार नई कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है