• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले सामने आई 2020 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी 

    मौजूदा मॉडल के विपरीत इसका फेसलिफ्ट वर्ज़न 7 की जगह 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 15, 2020 12:04 ist
    info icon
    published onJan 15, 2020 12:03 IST
    last updated onJan 15, 2020 12:04 IST
    145 Views
    • Write a कमेंट

    हाइलाइट्स:-

    • इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। 
    • टॉप वेरिएंट में रेन-सेसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैम्प्स और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाएंगे। 
    • नई टाटा नेक्सन में टियागो और टिगॉर की तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। 
    • संभावना है कि इसे 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा।

    2020 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते शेष है लेकिन उससे पहले ही इसका ब्रोशर ऑनलाइन लीक हो गया है। आईये इस ब्रोशर की मदद से जाने की नई टाटा नेक्सन के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स:-  

    टाटा नेक्सन एक्सई (Tata Nexon XE):

    • एक्सटीरियर: प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स (न्यू, पहले केवल टॉप लाइन वेरिएंट में ही उपलब्ध था), 16-इंच के स्टील व्हील्स (195/60 टायर्स)

    • सेफ्टी: ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर  

    • कम्फर्ट: मैनुअल एसी, फ्रंट पावर विंडो, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग

    • अन्य: मल्टीप्ल ड्राइविंग मोड्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (न्यू)

    टाटा नेक्सन एक्सएम (Tata Nexon XM):

    फीचर्स (एक्सई वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अतिरिक्त): 

    • एक्सटीरियर: व्हील कवर्स, रूफरेल, फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स
    • कम्फर्ट: इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम (ऑटो फोल्ड फंक्शन के साथ), रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, रियर पावर विंडो, 12-वोल्ट का चार्जिंग सॉकेट
    • इंफोटेनमेंट: 2-डिन म्यूजिक सिस्टम (ब्लूटूथ और कनेक्टनेक्स्ट ऐप सूट के साथ)   

    टाटा नेक्सन एक्सएमए एएमटी (Tata Nexon XMA AMT): 

    फीचर्स (एक्सएम वाले फीचर्स के अतिरिक्त): 

    • एक्सटीरियर: 215/60 सेक्शन टायर्स (16-इंच की स्टील व्हील्स में)

    टाटा नेक्सन एक्सजेड (Tata Nexon XZ): 

    फीचर्स (एक्सएमए वाले फीचर्स के अतिरिक्त):

    • एक्सटीरियर: फॉग लैम्प्स (कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ), शार्क फिन एंटेना
    • इंफोटाइनेमण्ट: 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ, वॉइस कमांड 
    • कम्फर्ट: रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर एसी वेंट्स, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट्स, रियर सेंटर आर्मरेस्ट (कप होल्डर्स के साथ), स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स 

    टाटा नेक्सन एक्सजेड+ (Tata Nexon XZ+):

    फीचर्स (एक्सजेड वाले फीचर्स के अतिरिक्त):

    • एक्सटीरियर: ड्यूल टोन रूफ, 16-इंच के अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर
    • कम्फर्ट: इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट आर्मरेस्ट (स्लाइडिंग डोर स्टोरेज के साथ) 

    टाटा नेक्सन एक्सजेडए+ एएमटी (Tata Nexon XZA+ AMT):

    फीचर्स (एक्सजेड+ वाले फीचर्स के अलावा)

    • घड़ी की तरह हाथ में पहनने वाली स्मार्टकी (चाबी)

    टाटा नेक्सन एक्सजेड+ ऑप्शनल [Tata Nexon XZ+(O)] :

    फीचर्स (एक्सजेड+ वाले फीचर्स के अलावा)

    • कम्फर्ट: ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रेन सेंसिंग वाइपर और क्रूज कंट्रोल

    • इंटीरियर: लैदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील और गियरनॉब 

    टाटा नेक्सन एक्सजेड+ ऑप्शनल एएमटी [Tata Nexon XZA+(O) AMT]:

    फीचर्स (एक्सजेड+ ऑप्शनल वाले फीचर्स के अलावा)

    • घड़ी की तरह हाथ में पहनने वाली स्मार्टकी (चाबी)

    साथ ही पढ़ें: 

    सौजन्य (फोटो)

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है