• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व इमेज गैलरीः इस एसयूवी कार में क्या कुछ मिलेगा खास, जानिए यहां

    टाटा कर्व की कूपे रूफलाइन इसके सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक है, इसमें नेक्सन और हैरियर एसयूवी वाले कई सारे एलिमेंट्स भी दिए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 02, 2024 11:24 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2024 11:24 IST
    last updated onFeb 02, 2024 11:24 IST
    299 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा कर्व की कूपे रूफलाइन इसके सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक है, इसमें नेक्सन और हैरियर एसयूवी वाले कई सारे एलिमेंट्स भी दिए गए हैं

    Tata Curvv

    टाटा कर्व आईसीई (इंटरनल कंबशन इंजन) मॉडल को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में शोकेस किया गया है। इस बार यह गाड़ी अपने प्रोडक्शन के काफी करीब नजर आई है। इससे पहले कर्व कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान देखा गया था। कंपनी ने फिलहाल इस कूपे एसयूवी कार के केवल एक्सटीरियर से पर्दा उठाया है जिसकी तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं:

    आगे का डिजाइन

    Tata Curvv front

    टाटा ने नई नेक्सन, हैरियर और सफारी एसयूवी की तरह ही कर्व में नई स्प्लिट-हेडलाइट डिजाइन फिलॉसफी अपनाई है। आगे की तरफ इसमें नई कनेक्टेड एलईडी डीआरएल स्ट्रिप और ग्रिल व बंपर के निचले हिस्से पर क्रोम हाइलाट्स दिए गए हैं। 

    हेडलाइट

    Tata Curvv LED headlight and fog lamp

    बंपर के दोनों तरफ ट्राएंगुलर हाउसिंग में एलईडी हेडलाइट और फॉग लैंप को वर्टिकल पोजिशन किया गया है। हेडलाइट पर इसमें चौड़े एयर कर्टेन भी दिए गए हैं जिसे देख कर ऐसा लगता है कि उसे बेहतर एयर फ्लो के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

    यह भी पढ़ें: 2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो में टाटा सफारी रेड डार्क एडिशन से उठा पर्दा

    साइड

    Tata Curvv side

    साइड से इस एसयूवी कार का सबसे अच्छा व्यू मिलता है। इसमें कूपे रूफलाइन मिलती है जो पूरी पीछे तक जाती दिखाई पड़ती है। टाटा ने कर्व कार में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए हैं, हालांकि इसे प्रोडक्शन वर्जन में शायद ही दिया जाएगा। यदि कंपनी इसे इसमें देती है तो यह सेगमेंट की पहली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार होगी जिसमें यह फीचर मिलेगा।

    अलॉय व्हील

    Tata Curvv 18-inch alloy wheels

    भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस हुए मॉडल में पेटल डिजाइन वाले स्टाइलिश 18-इंच अलॉय व्हील्स लगे हुए नजर आए हैं। अनुमान है कि यही अलॉय व्हील्स कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल में भी दे सकती है। इसमें व्हील आर्क के आसपास क्लैडिंग पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिश दी गई है जो इसे काफी प्रीमियम और स्पोर्टी अपील दे रही है।

    पीछे का डिजाइन

    Tata Curvv rear

    इस कूपे एसयूवी कार की रियर प्रोफाइल काफी ऊंची नजर आ रही है और इसका बूट लिड बोनट से ज्यादा ऊंचा लग रहा है। अनुमान है कि इसमें 422 लीटर का लगेज स्पेस मिल सकता है। पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है। इसमें रियर साइड के बंपर पर फॉक्स स्किड प्लेट भी दी गई है, जिसके नीचे की तरफ सिल्वर फिनिशिंग मिलती है। बंपर पर इसमें रिफ्लेक्टर और रिवर्स लैंप भी पोजिशन किया गया है।

    कब होगी लॉन्च?

    अनुमान है कि टाटा कर्व आईसीई मॉडल को 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस अपकमिंग कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे। टाटा कर्व का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    P
    paras jain
    Feb 4, 2024, 11:01:43 AM

    Is back seats are folding?

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      H
      harmeet singh
      Feb 2, 2024, 9:26:56 PM

      When it's available in India

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        suvradip roy
        Feb 2, 2024, 1:14:00 PM

        Very bad exterior design

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है