• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी जिम्नी Vs मारूति जिप्सी

    सुज़ुकी जिम्नी को भारत में जिप्सी की जगह उतारा जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 13, 2018 11:40 ist
    info icon
    published onJul 13, 2018 11:40 IST
    last updated onJul 13, 2018 11:40 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jimny Vs Gypsy

    सुज़ुकी ने हाल ही में चौथी जनरेशन की जिम्नी को जापान में लॉन्च किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    चर्चाएं हैं कि भारत में यह मारूति जिप्सी की जगह ले सकती है। भारत में जिप्सी को 1985 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक कंपनी ने इस में कोई बड़े अपडेट नहीं किए हैं। यहां हमने कई मोर्चों पर सुज़ुकी जिम्नी की तुलना मारूति जिप्सी से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    Suzuki Jimny

      सुज़ुकी जिम्नी मारूति जिप्सी
    लंबाई 3645 एमएम 4010 एमएम
    चौड़ाई 1645 एमएम 1875 एमएम
    ऊंचाई 1725 एमएम 1875 एमएम
    व्हीलबेस 2250 एमएम 2375 एमएम

    सुज़ुकी जिम्नी और मारूति जिप्सी दोनों को लेडर-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। इनकी कद-काठी में काफी अंतर है। जिम्नी, जिप्सी से 365 एमएम कम लंबी और 150 एमएम कम चौड़ी है। चौड़ाई के मामले में जिम्नी ने बाजी मारी है। यह जिप्सी से 105 एमएम ज्यादा चौड़ी है। व्हीलबेस के मामले में एक बार फिर जिप्सी आगे है। जिप्सी का व्हीलबेस जिम्नी से 125 एमएम ज्यादा बड़ा है।

    Maruti Suzuki Gypsy

    छोटी होने की वजह से जिम्नी में जिप्सी की तुलना में पीछे की तरफ कम स्पेस मिलेगा। जिप्सी में आठ व्यक्ति बैठ सकते हैं जबकि जिम्नी में केवल चार व्यक्ति बैठ सकते हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस

      सुज़ुकी जिम्नी मारूति जिप्सी
    इंजन के15बी 1.5 लीटर पेट्रोल जी13बीबी 1.3 लीटर पेट्रोल
    पावर 102 पीएस 81 पीएस
    टॉर्क 130 एनएम 103 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी/4-स्पीड एटी 5-स्पीड एमटी

    फीचर

    Maruti Gypsy

    मारूति जिप्सी को भारत में लॉन्च हुए काफी समय हो गया है। कंपनी ने अभी तक इसकी फीचर लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। यही वजह है कि जिप्सी की गिनती कम फीचर वाली कारों की लिस्ट में होती है। जिप्सी में बेसिक फीचर फ्रंट एयरबैग, एबीएस, पावर स्टीयरिंग और मैनुअल एसी तक का अभाव है।

    जिम्नी में कई सेफ्टी और कंफर्ट फीचर दिए गए हैं। चौथी जनरेशन की जिम्नी में छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रेक्शन कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लैन डिर्पाचर जैसे फीचर दिए गए हैं। इनके अलावा एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

    Suzuki Jimny

    सेफ्टी और कंफर्ट के अलावा भी इस में काफी सारे फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में रिसर्कुलेटिंग बॉल-टायप पावर स्टीयरिंग, हिल लॉन्च असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एलएसडी, शिफ्ट-ऑन-फ्लाई पार्ट टाइम ऑल-व्हील-ड्राइव और लॉ रेंज ट्रांसफर गियर शामिल है। ये सभी फीचर नई जिम्नी को जिप्सी से बेहतर बनाते हैं।

    कीमत

    Suzuki Jimny

    जिप्सी की कीमत 6.25 लाख रूपए से 6.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। जिम्नी अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 8 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। भारत में जिम्नी को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसे मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जा सकता है।

    यह भी पढें : मिलिये सुज़ुकी की नई जिम्नी से...

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    rajagopal
    Dec 15, 2019, 5:17:06 PM

    Bring this maruti Jimmy atleast by April 2020 to India

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      benedict.a. sangma
      Oct 9, 2019, 11:23:03 PM

      Jimmy will change the downward trend of sales for MarutiSuzuki and will cause problems for other SUVs like Thar etc...

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है