• English
• लॉगिन / रजिस्टर

जल्द आएगा स्विफ्ट डिज़ायर का ऑटोमैटिक अवतार, कैमरे में कैद हुई टेस्ट ड्राइव कार

ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मारूति सुजु़की अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिज़ायर का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। ऑटो गियरशिफ्ट वाली डिज़ायर (डीज़ल) की टेस्ट ड्राइव कार कैमरे में कैद हुई है। मारूति की ओर से यह पहली डीज़ल कार होगी, जिसमें ऑटो गियरशिफ्ट का फीचर मिलेगा।

कोणार्क
कोणार्क
Published On दिसंबर 23, 2015 17:03 ist
info icon
published onDec 23, 2015 17:03 IST
last updated onDec 23, 2015 17:03 IST
30 Views
• Write a कमेंट

यह भी पढ़ें: अर्टिगा ड्रेजा की जानकारियां हुईं लीक, इंडोनेशिया में होनी है लॉन्च

डिज़ायर के जेडडीआई वेरिएंट में एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि इस एएमटी वर्जन को जनवरी-2016 में  लॉन्च कर दिया जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से 30 से 50 हजार रूपए ज्यादा हो सकती है।

डिज़ायर के एएमटी वेरिएंट में 1.3-लीटर मल्टीजेट डीज़ल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 75पीएस पावर के साथ 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डिज़ायर एएमटी का घरेलू बाजार में सीधा मुकाबला टाटा जे़स्ट एफ-ट्रॉनिक से होगा, जो ऑटो गियरशिफ्ट में आती है।

यह भी पढ़ें: ब्राजील में दिखी फिएट की एक्स-1एच, रेनो की क्विड से होगा मुकाबला

फीचर्स पर बात करें तो तस्वीरों से साफ है कि डिज़ायर का जेडडीआई एएमटी वेरिएंट ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर लेकर आएगा।

सोर्स: गाड़ीवाड़ी

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग सेडान कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है