• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ‘आईवी’ सब-ब्रांड के बैनर तले आएंगी स्कोडा की इलेक्ट्रिक कारें

    भारत में स्कोडा की पहली इलेक्ट्रिक कार को 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 31, 2019 12:54 ist
    info icon
    published onMay 31, 2019 12:54 IST
    last updated onMay 31, 2019 12:54 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda iV electric division

    स्कोडा ने घोषणा की है कि वह अपनी इलेक्ट्रिक कारों को नए सब-ब्रांड ‘आईवी’ के बैनर तले उतारेगी। कंपनी की योजना 2022 तक 10 इलेक्ट्रिक कारें उतारने की है। आईवी बैजिंग के साथ आने वाली पहली तीन कारें सुपर्ब आईवी (पीएचईवी), सिटिगो आईवी (बीईवी) और विजन आईवी कान्सेप्ट (बीईवी) का प्रोडक्शन मॉडल होगा।

    Skoda Superb iV

    इन तीन इलेक्ट्रिक कारों में से दो कारें कंपनी की पुरानी कार सुपर्ब और सिटिगो पर बनेगी। ये दोनों कारें अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसी साल लॉन्च होंगी। तीसरी कार विज़न आईवी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। विज़न आईवी को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमईबी आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर इलेक्ट्रिक कारों के लिए डिजाइन किया गया है।

    Electric version of Citigo

    स्कोडा की तरह फॉक्सवेगन भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों को नए सब-ब्रांड ‘आईडी’ के बैनर तले उतारेगी। आईडी रेंज में आने वाली इलेक्ट्रिक कारें पूरी तरह से नई होंगी, इन्हें मौजूदा कारों पर तैयार नहीं किया जाएगा। आईडी रेंज की सभी कारें एमईबी प्लेटफॉर्म पर बनेंगी।

    फॉक्सवेगन ने भारत में इलेक्ट्रिक कारें उतारने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। स्कोडा ने सुपर्ब आईवी को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रखी है। स्कोडा 2020 तक यहां सुपर्ब फेसलिफ्ट को उतारेगी। शुरूआत में कंपनी इसे पेट्रोल और डीज़ल इंजन में पेश करेगी। बाद में इसका पीएचईवी वर्जन उतारेगी। सुपर्ब आईवी (पीएचईवी) का मुकाबला होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड और टोयोटा कैमरी हाइब्रिड से होगा।

    यह भी पढें : जानें कब लॉन्च होगी स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    स्कोडा सुपर्ब 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है