• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा स्लाविया और कुशाक के नए स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च

    इन स्पेशल एडिशन को प्रीमियम ब्लू कलर में पेश किया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 13, 2023 17:47 ist
    info icon
    published onApr 13, 2023 17:47 IST
    last updated onApr 13, 2023 17:47 IST
    529 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Slavia & Kushaq Special Editions

    • स्कोडा ने स्लाविया का नया एनिवर्सरी एडिशन और कुशाक का लावा ब्लू एडिशन पेश किया है।
    • इन स्पेशल एडिशन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।
    • इन दोनों मॉडल्स के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
    • स्लाविया एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 17.28 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि कुशाक लावा ब्लू एडिशन की शुरूआती कीमत 17.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    स्कोडा ने स्लाविया और कुशाक के नए स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं। स्लाविया में नया एनिवर्सरी एडिशन शामिल किया गया है, जबकि कुशाक का लावा ब्लू एडिशन उतारा गया है। इन स्पेशल एडिशन में क्या कुछ मिलता है ख़ास और क्या है इनकी कीमतें, जानेंगे यहां: 

    कीमत

    स्लाविया 

    वेरिएंट 

    स्टाइल 

    एनिवर्सरी एडिशन 

    अंतर 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी 

    17 लाख रुपए 

      17.28 लाख रुपए 

    +28,000 रुपए 

    1.5- लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी  

    18.40 लाख रुपए 

      18.68 लाख रुपए 

    + 28,000 रुपए

    कुशाक 

    वेरिएंट 

    स्टाइल 

    लावा ब्लू एडिशन 

    अंतर 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी

    17.79 लाख रुपए 

      17.99 लाख रुपए 

    + 20,000 रुपए

    1.5- लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

    18.99 लाख रुपए 

      19.19 लाख रुपए 

    + 20,000 रुपए

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    स्लाविया का एनिवर्सरी एडिशन और कुशाक का लावा ब्लू एडिशन दोनों स्टैंडर्ड मॉडल्स के 1.5-लीटर स्टाइल वेरिएंट्स पर बेस्ड हैं। कुशाक के इस नए लिमिटेड एडिशन को मोंटे कार्लो एडिशन के नीचे पोज़िशन किया जाएगा।

    क्या है इनमें नया ?

    Skoda Kushaq Lava Blue Edition

    इन दोनों स्पेशल एडिशन में सबसे कॉमन फीचर नया कलर ऑप्शन है। सेडान और एसयूवी कार के स्पेशल एडिशन में नया लावा ब्लू शेड दिया गया है जिसे सुपर्ब, ऑक्टाविया और कोडिएक जैसी प्रीमियम कारों से लिया गया है। इन दोनों ही मॉडल्स में क्रोम रिब्स के साथ हैक्साग्नल ग्रिल, फ्रंट व रियर मड फ्लैप्स, डोर और ट्रंक पर लोअर क्रोम गार्निश, कुशन पिलो और बैजेज़ दिए गए हैं। कुशाक के बी-पिलर पर दिए गए बैज में 'एडिशन' लिखा हुआ है, जबकि स्लाविया के सी-पिलर पर स्टीकर लगा है जिस पर 'एनिवर्सरी एडिशन' लिखा है।

    Skoda Slavia Anniversary Edition

    स्लाविया में एनिवर्सरी एडिशन स्कफ प्लेट और स्टीयरिंग व्हील पर नीचे की तरफ एनिवर्सरी एडिशन बैजिंग भी दी गई है। इसके अलावा इसमें एल्युमिनियम पैडल्स, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सबवूफर और 380-वाट साउंड सिस्टम भी दिया गया है। जबकि, कुशाक के लावा ब्लू एडिशन में भी स्कफ प्लेट और सभी डोर पर पडल लैंप्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा ने ऑक्टाविया और सुपर्ब सेडान को किया बंद

    इन दोनों ही मॉडल्स के टॉप स्टाइल वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैन सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स कॉमन मिलते हैं।

    पावरट्रेन

    Skoda Slavia Engine

    इन दोनों स्कोडा मॉडल्स के स्पेशल एडिशन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इनमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, टाइगन और कुशाक एसयूवी को छोड़ा पीछे

    वहीं, इन दोनों मॉडल्स के लोअर वेरिएंट्स में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है जो 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की चॉइस दी गई है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    Skoda Slavia & Kushaq

    भारत में स्कोडा स्लाविया की कीमत 11.39 लाख रुपए से 18.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इस सेडान कार का मुकाबला फोक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी और हुंडई वरना से है। स्कोडा कुशाक की कीमत 11.59 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन फोक्सवैगन टाइगन, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा से है।

    यह भी देखेंः स्कोडा कुशाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है