• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब केवल 10 मिनट में जेप्टो के जरिए मिल सकेगी स्कोडा कायलाक की टेस्ट ड्राइव

    आप क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो के जरिए ना केवल 10 मिनट में किराने का सामान और फैशन आदि से जुड़ी चीजें ऑर्डर कर सकते हैं, बल्कि अब 8 फरवरी से इस प्लेटफॉर्म के जरिए कायलाक की टेस्ट ड्राइव भी ऑर्डर की जा सकेगी 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 10, 2025 12:02 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2025 17:29 IST
    last updated onFeb 10, 2025 12:02 IST
    335 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kylaq to be delivered by Zepto from February 8

    • स्कोडा ने कायलाक एसयूवी की टेस्ट ड्राइव के लिए जेप्टो के साथ पार्टनरशिप की है।  

    • आप 10 मिनट में कायलाक की टेस्ट ड्राइव का ऑर्डर दे सकते हैं।

    • इस एसयूवी कार की रेगुलर टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी फिलहाल जारी है।  

    • स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपए से 14.40 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।   

    ऑनलाइन क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहा है, आजकल हर कोई ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन तक सभी सामान घर बैठे मंगवा लेता है। अब आप जल्द ही घर बैठे कार की टेस्ट ड्राइव भी ऑर्डर कर सकेंगे। स्कोडा ने नई कायलाक सब-4 मीटर एसयूवी की टेस्ट ड्राइव के लिए भारत के टॉप क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो के साथ पार्टनरशिप की है।

    जेप्टो को अपनी 10 मिनट डिलीवरी के लिए जाना जाता है, इसलिए अब आपको कायलाक की टेस्ट ड्राइव को ऑर्डर करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

    स्कोडा कायलाक में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    स्कोडा कायलाक से जुड़ी जानकारी  

    Skoda Kylaq Front

    स्कोडा कायलाक की एक्सटीरियर डिजाइन अग्रेसिव है। आगे की तरफ इसमें स्कोडा की सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल और स्प्लिट एलईडी हेडलाइट दी गई है, जबकि पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड टेललाइट दी गई है। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें 17-इंच अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स दी गई है।  

    Skoda Kylaq Interior

    केबिन के अंदर इसमें मिनिमिल डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है और इसकी केबिन थीम वेरिएंट पर निर्भर करती है। इस गाड़ी में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 6 स्पीकर, 8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, सिंगल-पैन सनरूफ और सेगमेंट फर्स्ट 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई हैं जो वेंटिलेशन फंक्शन के साथ आती हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें रियर डिफॉगर और सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा भी मिलता है।  

    यह भी पढ़ें : बजट 2025: भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए कितना खास रहा ये बजट? जानिए यहां

    इंजन ऑप्शन 

    Skoda Kylaq

    स्कोडा कायलाक एसयूवी में कुशाक और स्लाविया वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-  

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी *

    *एटी  = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Skoda Kylaq Rear

    स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपए से 14.40  लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और किआ सिरोस से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है