• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा ने पेश किया आॅक्टाविया का नया वेरिएंट ‘स्टाइल प्लस’

    साल 2013 में लाॅन्च हुई स्कोडा की प्रिमियम सेडान आॅक्टाविया के बाद अब कंपनी ने इसका एक और अपडेट वेरिएंट पेश किया है। इस वेरिएंट का नाम ‘स्टाइल प्लस’ है जिसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों माॅडल में उतारा गया है। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 19.80 लाख और डीज़ल वर्जन की कीमत 21.23 लाख रूपए (एक्सशोरूम, मुम्बई) रखी गई है। आॅक्टाविया का यह नया ट्रिम अन्य दो वेरिएंट एलिगन्स और एम्बिशन के उपर की जगह लेगा

    मनीष
    मनीष
    Published On सितंबर 15, 2015 19:45 ist
    info icon
    published onSep 15, 2015 19:45 IST
    last updated onSep 15, 2015 19:45 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2015-स्कोडा आॅक्टाविया स्टाइल प्लस वेरिएंट को कीलैस एंट्री, स्मार्टलिंक मोबाइल फोन कनेक्टिविटी, इंजन स्टार्ट-स्टाॅप सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और रियर साइड कैमरा जैसे एडवांस से पूरी तरह लैस किया गया है। साथ ही हम आपको बता दें कि इस नए ट्रिम में कुल 8 एयरबैग दिए गए हैं।

    इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस नए वेरिएंट के पेट्रोल व डीज़ल दोनों माॅडल को स्टैण्डर्ड पैडल शिफ्टर्स आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। इसके डीज़ल माॅडल में 2.0-टीडीआई (TTI) और पेट्रोल माॅडल में 1.8-टीएसआई (TSI) इंजन लगा है।

    आपको बता दें कि स्कोडा आॅक्टाविया अपने स्पोर्टी लुक और बेहतर परफोर्मेंस की वजह से युवाओं में खासा पसंदीदा ब्रांड है, अब इसके पैडल शिफ्टर्स के साथ आने से और भी पोजेटिव रिजल्ट आने की उम्मीद की जा सकती है।

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है