• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो के टचस्क्रीन का साइज नहीं होगा कम

    स्कोडा ने हाल ही में कंफर्म किया है कि स्लाविया और कुशाक के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का साइज 10 इंच से घटाकर 8 इंच किया जाएगा। हालांकि कंपनी कुशाक एसयूवी के मोंटे कार्लो वर्जन के इंफोटेनमेंट सिस्टम का साइज कम नहीं करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 27, 2022 14:17 ist
    info icon
    published onMay 27, 2022 14:17 IST
    last updated onMay 27, 2022 14:17 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kushaq Monte Carlo

    • स्लाविया और स्टैंडर्ड कुशाक का टचस्क्रीन साइज 8 इंच किया जाएगा।
    • कुशाक मोंटे कार्लो में इस एसयूवी के स्टाइल वेरिएंट वाले ही फीचर दिए गए हैं। 
    • मोंटे कार्लो के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए है। 
    • इसकी प्राइस 16 लाख से 19.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    स्कोडा ने हाल ही में कंफर्म किया है कि स्लाविया और कुशाक के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का साइज 10 इंच से घटाकर 8 इंच किया जाएगा। हालांकि कंपनी कुशाक एसयूवी के मोंटे कार्लो वर्जन के इंफोटेनमेंट सिस्टम का साइज कम नहीं करेगी।

    Skoda Kushaq Monte Carlo cabin

    मोंटे कार्लो स्टैंडर्ड कुशाक के टॉप मॉडल स्टाइल पर बेस्ड है। इसमें स्टाइल वेरिएंट वाले सभी फीचर दिए गए हैं जिनमें 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम भी शामिल है।

    स्कोडा ने मोंटे कार्लो को अलग दिखाने के लिए इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं, जिनमें मोंटे कार्लो बैजिंग और क्रोम एलिमेंट्स शामिल है। कुशाक मोंटे कार्लो के केबिन में ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम, डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स और सीट पर ब्लैक-रेड ट्रीटमेंट दिया गया है।

    skoda kushaq monte carlo

    स्कोडा ने मोंटे कार्लो वर्जन में 115पीएस/178एनएम 1.0 लीटर और 150पीएस/250एनएम 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं इनके साथ क्रमशः 6-स्पीड एटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलती है।

    स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो की प्राइस 16 लाख से 19.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है, वहीं स्टैंडर्ड कुशाक का कंपेरिजन एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन और हुंडई क्रेटा से है।

    was this article helpful ?

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है