• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक का बेस वेरिएंट हुआ महंगा, 30,000 रुपये बढ़ी कीमत

    स्कोडा कुशाक के बेस वेरिएंट एक्टिव की प्राइस में 30,000 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की कीमत अब 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 17, 2021 10:57 ist
    info icon
    published onNov 17, 2021 10:57 IST
    last updated onNov 17, 2021 10:57 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा कुशाक के बेस वेरिएंट एक्टिव की प्राइस में 30,000 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की कीमत अब 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    एक्टिव 

    1.0-लीटर टीएसआई

    1.5-लीटर टीएसआई

    एक्टिव एमटी

    10.79 लाख रुपये (+ 30,000 रुपये)

    -

    एम्बिशन एमटी

    12.80 लाख रुपये 

    -

    स्टाइल एमटी

    14.60 लाख रुपये

    16.20 लाख रुपये

    एम्बिशन एटी

    14.20 लाख रुपये

    -

    स्टाइल एटी

    15.80 लाख रुपये

    17.60 लाख रुपये

    स्टाइल एटी (6 एयरबैग्स)

    16.20 लाख रुपये

    18 लाख रुपये

    इसके बेस वेरिएंट में 16-इंच स्टील व्हील्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस 7-इंच टक्स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एयर कंडीशनिंग रियर एसी वेंट्स के साथ और इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल ओआरवीएम दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, मल्टी कोलिजन ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक, एंटी-स्लिप रेगुलेशन, रोल ओवर कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।

    कुशाक एक्टिव में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115 पीएस) के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, इसके मिड और टॉप वेरिएंट में इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स भी दिया गया है।

    सेगमेंट में स्कोडा कुशाक का मुकाबला मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, हुंडई क्रेटा , किया सेल्टोस, एमजी एस्टर, रेनो डस्टर, निसान किक्स और फोक्सवैगन टाइगन से है।

    यह भी देखें: स्कोडा कुशाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है