• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई स्कोडा कोडिएक पेट्रोल

    कंपनी बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले ही इसके 2.0-लीटर डीजल इंजन को बंद कर देगी।  

    निखिल
    निखिल
    Published On फरवरी 10, 2020 13:47 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2020 13:41 IST
    last updated onFeb 10, 2020 13:47 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    ऑटो एक्सपो 2020 में स्कोडा ने अपनी कोडिएक एसयूवी के पेट्रोल वर्ज़न को शोकेस कर दिया है। स्कोडा कोडिएक पेट्रोल में बीएस6 इमिशन नॉर्म्स का पालन करने वाला 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे कोडिएक के 2.0-लीटर बीएस4 डीजल इंजन की जगह पेश किया गया है।   

    यूरोप में उपलब्ध स्कोडा कोडिएक में ये पेट्रोल इंजन पहले ही मिलता आ रहा है। यह इंजन 190पीएस की पावर और 320एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं, इसका मौजूदा डीजल इंजन 150पीएस/340एनएम का आउटपुट देता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही, डीजल इंजन की तरह इसके पेट्रोल मॉडल में भी 4X4 ड्राइवट्रेन दी गई है।  

    इस मैकेनिकल बदलाव के अलावा स्कोडा ने कार में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। कोडिएक पेट्रोल की डिज़ाइन और फीचर्स लिस्ट भी इसके डीजल मॉडल जैसी ही होगी। इनमें अडाप्टिव एलईडी हेडलैम्प्स, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-वे एडजस्टेबल पावर ड्राइवर सीट, पैनोरामिक सनरूफ, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल आदि शामिल हैं।

    स्कोडा कोडिएक पेट्रोल को अप्रैल 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत इसके मौजूदा डीजल मॉडल की तरह 34 लाख से 36.79 लाख रुपये के बीच रह सकती है। मारुति सुजुकी की तरह स्कोडा भी बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद सिर्फ पेट्रोल कारों को ही लॉन्च करेगी। हालांकि, ग्राहकों की डिमांड पर कंपनी फिर से डीजल इंजन को पेश कर सकती है।

    यहां देखें: कोडिएक ऑटोमैटिक

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कोडिएक 2017-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है