• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा और फोक्सवैगन की कारें अपडेट 1.5-लीटर इंजन के साथ देंगी ज्यादा माइलेज

    फोक्सवैगन ने 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के लेटेस्ट वर्जन से यूरोपियन मार्केट में पर्दा उठा दिया है। इसे यूरोपियन मॉडल्स में '1.5-लीटर टीएसआई इवीओ2' नाम से लेबल किया गया है।  यह अपडेटेड इंजन कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह इंजन दूसरे ग्लोबल मॉडल्स में 2022 के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा। चूंकि इस इंजन को स्कोडा-फोक्सवैगन की कुशाक और वर्टस जैसी कारों के लिए भारत में अभी इम्पोर्ट किया जा रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि अब इसे भारत में ही तैयार किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 19, 2022 10:31 ist
    info icon
    published onJul 19, 2022 10:31 IST
    last updated onJul 19, 2022 10:31 IST
    546 Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन ने 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के लेटेस्ट वर्जन से यूरोपियन मार्केट में पर्दा उठा दिया है। इसे यूरोपियन मॉडल्स में '1.5-लीटर टीएसआई इवीओ2' नाम से लेबल किया गया है।  यह अपडेटेड इंजन कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह इंजन दूसरे ग्लोबल मॉडल्स में 2022 के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा। चूंकि इस इंजन को स्कोडा-फोक्सवैगन की कुशाक और वर्टस जैसी कारों के लिए भारत में अभी इम्पोर्ट किया जा रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि अब इसे भारत में ही तैयार किया जा सकता है।

    अपडेटेड 1.5-लीटर यूनिट की जानकारी

    New 1.5-litre TSI EVO2 petrol engine

    स्कोडा और फोक्सवैगन का 4-सिलेंडर, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें एक्टिव सिलेंडर डीएक्टिवेशन (एसीटी) टेक्नोलॉजी दी गई है। नए अपडेटेड इवीओ2 इंजन में एसीटीप्लस टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे लो और मीडियम लोड और स्पीड के दौरान दो सिलेंडरों के एक्टिवेशन और डीएक्टिवेशन में सुधार हुआ है।

    फोक्सवैगन का कहना है कि यह इंजन उन फ्यूल्स के साथ कम्पेटिबल हैं जिनमें रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स्ड इंग्रीडिएंट्स हैं, उदाहरण के तौर पर फ्लेक्स-फ्यूल। कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि यह नया इंजन प्लग-इन हाइब्रिड पर 272 पीएस की पावर के साथ हाइब्रिडाइजेशन को भी सपोर्ट करता है।

    भारत में स्कोडा-फोक्सवैगन की किस कार में मिलता है यह बड़ा इंजन?

    Skoda-VW's current 1.5-litre TSI petrol engine

    वर्तमान में स्कोडा और फोक्सवैगन के भारतीय लाइनअप में चार मॉडल्स मौजूद हैं जिनमें यह पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इनमें स्कोडा कुशाक - फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा स्लाविया - फोक्सवैगन वर्ट्स शामिल हैं। स्कोडा कारोक और फोक्सवैगन टी-रॉक (बंद हो चुकी) में भी यही पेट्रोल इंजन दिया गया था।  

    इन चारों मॉडल्स के साथ 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी, और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। 

    स्कोडा कुशाक - स्लाविया और फोक्सवैगन टाइगन - वर्ट्स के एआरएआई माइलेज फिगर :

    स्कोडा कारें 

    Skoda Kushaq

    मॉडल व वेरिएंट 

    एआरएआई माइलेज 

    कुशाक - 1-लीटर एमटी, 1-लीटर एटी/ 1.5-लीटर एमटी, 1.5-लीटर डीसीटी 

    19.2 किमी/लीटर, 17.2 किमी/लीटर/ 17.95 किमी/लीटर, 17.7 किमी/लीटर

    स्लाविया- 1- लीटर एमटी  , 1- लीटर एटी  / 1.5-लीटर एमटी , 1.5- लीटर डीसीटी 

    19.47 किमी/लीटर, 18.07 किमी/लीटर/ 18.72 किमी/लीटर, 18.41 किमी/लीटर

    फोक्सवैगन कारें

    Volkswagen Virtus

    मॉडल व वेरिएंट 

    एआरएआई माइलेज 

    टाइगन- 1-लीटर एमटी, 1-लीटर एटी/ 1.5-लीटर एमटी, 1.5-लीटर डीसीटी 

    19.2 किमी/लीटर, 17.23 किमी/लीटर/ 18.47 किमी/लीटर, 17.88 किमी/लीटर

    वर्ट्स- 1-लीटर एमटी, 1-लीटर एटी/ 1.5-लीटर डीसीटी 

    19.4 किमी/लीटर, 18.12 किमी/लीटर/ 18.67 किमी/लीटर

    भारत में स्कोडा कुशाक और स्लाविया की प्राइस 10.99 लाख रुपए से 19.49 लाख रुपए के बीच है। वहीं, फोक्सवैगन की कारों की कीमतें 11.22 लाख रुपए से 18.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। फोक्सवैगन की एसयूवी कारों का कंपेरिजन एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से है, वहीं स्कोडा की सेडान कारों का मुकाबला सेगमेंट में हुंडई वरना, मारुति सियाज़ और होंडा सिटी से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है