• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड मॉडल की चुनिंदा डीलरशिप्स पर अनॉफिशियल बुकिंग हुई शुरू

    इसका माइलेज फिगर 28 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा हो सकता है जो नॉन हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन के मुकाबले 10 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देगी। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 05, 2022 19:11 ist
    info icon
    published onApr 05, 2022 19:11 IST
    last updated onApr 05, 2022 19:11 IST
    502 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने हाल ही में 14 अप्रैल के दिन सिटी सेडान के हाइब्रिड मॉडल से पर्दा उठाने की जानकारी दी है। शोकेस इवेंट से पहले कंपनी की कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर इस हाइब्रिड पावरट्रेन वाली सेडान की अनॉफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। 
    honda city hybrid

    बता दें कि टोयोटा कैमरी के बाद सिटी हाइब्रिड देश की सबसे अफोर्डेबल मास मार्केट कार होगी जिसमें स्ट्रॉन्ग सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

    होंडा सिटी हाइब्रिड में कंपनी के लेटेस्ट आई एमएमडी ईएचईवी पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें दी गई लिथियम आयन बैट्री रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन पावर के साथ सेल्फ चार्ज हो जाएगी। इसमें तीन ड्राइव मोड्स: प्योर ईवी हाइब्रिड,हाइब्रिड और प्योर पेट्रोल भी मिलेंगे। सिटी हाइ​ब्रिड में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 98 पीएस की पावर और 127 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसकी मेन इलेक्ट्रिक मोटर 109 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है । इस हाइब्रिड सेटअप के साथ केवल सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही दिया गया है। इस कार को सिटी के भारी ट्रैफिक में पूरी तरह से ईवी मोड पर ड्राइव किया जा सकेगा। जैसे ही एकबार ये कार हाईवे पर ड्राइव करने लायक स्पीड पकड़े लेगी तो ये सिस्टम ऑटोमैटिकली हाइब्रिड या प्योर पेट्रोल मोड पर आ जाएगा। 

    स्टाइलिंग की बात करें तो ये थाईलैंड में उपलब्ध आरएस वर्जन पर बेस्ड हो सकती है जिसमें स्पोर्टी बंपर,हनीकॉम्ब ग्रिल और बूट लिड स्पॉयलर जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। फीचर्स के तौर पर इस हाइब्रिड सेडान में सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,8 इंच टचस्क्रीन और ऑटोमैटिक एसी का फीचर दिया जा सकता है।  इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस का फीचर भी दिया जा सकता है जिसके तहत ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, और ऑटोमैटिक हाई बीम एडजस्टमेंट जैसे फंक्शंस मिलेंगे। यदि ये फीचर इसमें पेश कर दिया जाता है तो ये ऐसे सेफ्टी फीचर से लैस देश की पहली मिड साइज सेडान होगी। 

    होंडा सिटी हाइब्रिड मॉडल को मई 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है जिसकी संभावित प्राइस 18 लाख रुपये तक हो सकती है। सीधे तौर पर इस कार का मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है