• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on feb, 2023

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023

    4.627 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 19.89 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी होंडा कारें खरीदें

    नई दिल्ली में पुरानी होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 कार के विकल्प

    • स्कोडा स्लाविया 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी बीएस6
      स्कोडा स्लाविया 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी बीएस6
      Rs13.75 लाख
      202332,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन वर्टस जीटी प्लस डीएसजी ईएस
      फॉक्सवेगन वर्टस जीटी प्लस डीएसजी ईएस
      Rs18.50 लाख
      20256,600किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट डीएसजी
      फॉक्सवेगन वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट डीएसजी
      Rs17.95 लाख
      20266,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन वर्टस हाईलाइन एटी
      फॉक्सवेगन वर्टस हाईलाइन एटी
      Rs14.71 लाख
      2026100किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs12.98 लाख
      20246,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स
      हुंडई वरना एसएक्स
      Rs12.50 लाख
      202516,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन वर्टस हाईलाइन एटी
      फॉक्सवेगन वर्टस हाईलाइन एटी
      Rs12.38 लाख
      202421,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन वर्टस टॉपलाइन एटी
      फॉक्सवेगन वर्टस टॉपलाइन एटी
      Rs13.98 लाख
      202411,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा स्लाविया 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी
      स्कोडा स्लाविया 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी
      Rs16.26 लाख
      20254,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा स्लाविया 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी
      स्कोडा स्लाविया 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी
      Rs16.26 लाख
      20254,001किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1498 सीसी
    पावर96.55 बीएचपी
    टॉर्क127 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    माइलेज26.5 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    सिटी हाइब्रिड 2022-2023 जेडएक्स सेंसिंग ईएचईवी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 26.5 किमी/लीटर₹19.89 लाख* 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 रिव्यू

    हम काफी समय से कुछ इलेक्ट्रिक कारों की टेस्टिंग कर रहे हैं जहां हमें उन्हें चार्ज करने के लिए घंटो बिताने पड़े। इलेक्ट्रिक कारों को ड्राइव करने में मजा तो आता है, मगर चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता अब भी एक बड़ा चैलेंज है। अभी हम इन सब चीजों का समाधान ढूंढ ही रहे थे कि इतने में होंडा ने सिटी ई:एचईवी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कारों का एक अच्छा विकल्प ला खड़ा किया है। ये एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जो अपनी बैट्रियों को पेट्रोल इंजन से चार्ज करती है और इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाय भी करती है। इन सब चीजों की बदौलत ये कंपनी द्वारा दावाकृत 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज रिटर्न भी देती है। मगर क्या वाकई ये रियल वर्ल्ड कंडीशन में भी इतना माइलेज देने में सक्षम है? इसके बारे में आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू के जरिए:

    Overview

    सिटी ई:एचईवी को केवल सिंगल वेरिएंट जेडएक्स में उतारा गया है और ये स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और फीचर्स के मोर्चे पर अपने नॉन हाइब्रिड वर्जन के समान ही है। हमने इस रिव्यू में केवल होंडा सिटी नॉन हाइब्रिड और हाइब्रिड मॉडल के बीच बड़े अंतर पर ही ज्यादा फोकस रखा है। ऐसे में होंडा सिटी के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप हमारे द्वारा किए गए पिछले रिव्यूज़ और कंपेरिजन रिव्यूज़ भी देख सकते हैं।

    Exterior

    दिखने में सिटी ई:एचईवी अपने रेगुलर मॉडल जैसी ही लगती है और इसमें काफी कम अंतर नजर आते हैं। इसके फ्रंट में नई हनीकॉम्ब ग्रिल और काफी अग्रेसिव स्टाइल की फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है। इसमें ब्लू कलर का होंडा लोगो दिया गया है जो ये दर्शाता है कि ये एक हाइब्रिड कार है। हालांकि ये सब चीजें आपको एकबारगी में नजर नहीं आएगी और आपको ये नॉमल होंडा सिटी जैसी ही लगेगी।

    Exterior

    इसका साइड प्रोफाइल भी बिल्कुल रेगुलर मॉडल के समान नजर आ रहा है जहां 16 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें दिए गए अलॉय व्हील्स का डिजाइन काफी मॉडर्न है जिससे ये वेरिएंट भी इस कारण रेगुलर मॉडल से थोड़ा अलग नजर आता है।

    Exterior

    इसके रियर प्रोफाइल में बूट लिड स्पॉयलर और फॉक्स कार्बन फाइबर डिफ्यूजर दिया गया है जिसकी फिनिशिंग एक एग्जिक्यूटिव लुक वाली सेडान पर सूट नहीं करती है। ई:एचईवी में होंडा ने जो बदलाव किए हैं वो उसे ज्यादा स्पोर्टी तो बनाते हैं, मगर इसकी एक अलग पहचान बनाने के लिए कंपनी को यहां और भी काम करने चाहिए थे। हमारी नजर में कंपनी को इसमें अलग से बॉडी शेड्स, नए अलॉय व्हील्स और कम से कम चाबी तो अलग सी देनी ही चाहिए थी।

    Interior

    नई होंडा सिटी हाइब्रिड का इंटीरियर भी काफी हद तक रेगुलर मॉडल जैसा नजर आता है। यहां होंडा ने केवल लैदर अपहोल्स्ट्री को लाइट शेड में देकर ही बदलाव किया है। रेगुलर मॉडल की तरह इसकी बिल्ड और मैटेरियल क्वालिटी अब भी काफी इंप्रेसिव नजर आती है। इसके इंटीरियर के बैक पोर्शन में बैट्री पैक को अच्छा वेंटिलेशन देने के लिए बैकरेस्ट के पास एक वेंट दिया गया है। इसके बैट्री पैक को रियर सीट के पीछे रखा गया है।

    Interior

    फीचर्स के तौर पर होंडा सिटी ई:एचईवी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का एक एक्सक्लूसिव फीचर दिया गया है। इस सिस्टम के तहत कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, ऑटो हाई बीम असिस्ट और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रूटीन ड्राइविंग के लिए ये फीचर काफी काम का साबित होगा। इस फीचर के बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को भी जरूर देखें। एडीएएस फीचर के अलावा ई:एचईवी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेक होल्ड का फीचर भी दिया गया है। इसमें अब स्मार्टवॉच के जरिए भी कनेक्टेड कार फीचर्स को ऑपरेट किया जा सकता है। 

    Interior

    होंडा सिटी ई:एचईवी केवल सिंगल वेरिएंट में पेश की गई है जो इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्स ट्रिम पर बेस्ड है। ऐसे में साफ है कि इसमें वो सब फीचर्स दिए गए हैं जो रेगुलर सेडान के टॉप वेरिएंट में मौजूद है। इसमें ड्राइवर के लिए टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, लेन वॉच कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ड्राइवर के अलावा दूसरे पैसेंजर्स के लिए इसमें सिंगल-पैन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ​जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Boot Space

    होंड सिटी ई:एचईवी में बूट स्पेस से समझौता किया गया है या यूं ​कहे तो ये कार खरीदने पर आपको ज्यादा बूट स्पेस नहीं मिलेगा। रियर सीट के पीछे बैट्री रख देने के कारण करीब 200 लीटर का लगेज स्पेस खत्म हो गया है। इसी के चलते इसमें 506 लीटर से बूट स्पेस 306 लीटर ही रह गया है जिसमें आप केवल दो जोड़ी सूटकेस रख सकते हैं। 

    Ride and Handling

    नए हाइब्रिड सिस्टम के चलते इसका वजन 120 किलो ज्यादा बढ़ गया है। मगर रीट्यून किए गए सस्पेंशन से इसमें राइड कंफर्ट काफी अच्छा मिलता है। भारत की सड़कों पर ये कार आपको पूरी तरह से कंफर्टेबल रखने में सक्षम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस रेगुलर सिटी सेडान के बराबर है। 

    Variants

    होंडा सिटी ई:एचईवी को सिंगल वेरिएंट जेडएक्स में ही पेश किया गया है जिसकी प्राइस 19.50 लाख रुपये रखी गई है। सिटी जेडएक्स पेट्रोल सीवीटी मॉडल के मुकाबले इसकी प्राइस 4.46 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    इस कार के एआरएआई माइलेज फिगर के हिसाब से पूरे साल यदि आप रोजाना इस हाइब्रिड कार से 80 किलोमीटर सफर करते हैं तो पूरे साल में आप 51,000 रुपये की फ्यूल पर बचत कर सकते हैं। रेगुलर मॉडल से 4.46 लाख रुपये ज्यादा कीमत को देखते हुए आपको 9.8 साल तक ये कार चलानी होगी और इसकी कीमत वसूलने के लिए आपको इसे 2.8 लाख किलोमीटर तक ड्राइव करनी होगी। 

    रनिंग कॉस्ट कैलकुलेशन

    माइलेज सिटी सीवीटी 18.4किमी/ली. सिटी ई:एचईवी 26.5किमी/ली. दिल्ली में फ्यूल कॉस्ट  105.41 ई:एचईवी से होने वाली ईयरली सेविंग्स  51,000 रुपये
    होंडा सिटी पेट्रोल सीवीटी के मुकाबले कीमत में अंंतर:  15.04 लाख रुपये होंडा सिटी ई:एचईवी:  19.50 लाख रुपये  कीमत में अंतर: 4.46 लाख रुपये एडिशनल पर्चेज कॉस्ट को वसूलने में लगने वाला समय 9.8 साल 9.8 साल के दौरान व्हीकल ड्राइव:  2.8 लाख किलोमीटर

    Verdict

    सिटी ई:एचईवी को रोजाना ड्राइव करने के बाद इतना तो महसूस किया जा सकता है कि ये इस सेडान का बेहतर अवतार है। ये कार इलेक्ट्रिक कारों जैसी परफॉर्मेंस देती है और कन्वेंशनल फ्यूल कारों जैसा कंफर्ट। मैकेनिकल पार्ट पर ये काफी पेचीदा नजर आती है, मगर आपको इसमें स्मूद राइड मिलने की पूरी गारंटी मिलेगी। इसके अलावा अतिरिक्त परफॉर्मेंस मिलने से आप अपनी डेली ड्राइव को ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं। 

    Verdict

    लॉन्च होने से पहले ही सिटी ई:एचईवी पर वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच चुका है। यदि आपको इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं लगती है और आपको पर्यावरण की भी चिंता है तो ये हाइब्रिड कार आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस
    • पेट्रोल कार में इलेक्ट्रिक कार ड्राइव जैसा एक्सपीरियंस
    • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • रेगुलर सिटी से थोड़े अलग रखने चाहिए थे इसके लुक्स
    • बूट स्पेस में काफी जगह घेरती है बैट्रियां,केवल दो सूटकेस रखने जितना मिलता है स्पेस
    • रनिंग कॉस्ट में नहीं मिलता है रेगुलर मॉडल से ज्यादा कीमत का एडवांटेज

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड27 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (27)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (12)
    • कंफर्ट (6)
    • माइलेज (10)
    • इंजन (4)
    • इंटीरियर (2)
    • स्पेस (2)
    • कीमत (9)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • h
      harshith on जनवरी 15, 2023
      4
      Honda City Hybrid Is Fantastic
      Honda City Hybrid is an excellent car with fantastic mileage. I love this car for its performance. Though it doesn't feel that comfortable, it feels good enough for its price. The boot space of the car isn't that great. The looks of the car are sleek and stylish which is the reason I bought it.
      और देखें
    • p
      pitambar sharma on दिसंबर 02, 2022
      3.8
      Honda City Hybrid Comes With Good Fuel Economy
      The claimed fuel economy of 26.5kmpl, when paired with a 40-liter tank, should give the City Hybrid a potential range of 1063 km, and this should prevent range anxiety. The quality of several of the plastics utilized in the interior is below average for the sector, and the touchscreen could require significant visual and tactile improvement.
      और देखें
      1
    • a
      anil sharma on दिसंबर 01, 2022
      4.3
      The Hybrid Drivetrain Completely Transforms The Driving Experience
      It resembles the fifth-generation standard petrol Honda City in terms of appearance, feel, and ride, but the hybrid drivetrain completely transforms the driving experience. As you go forward, the petrol engine only makes a slight rumble as it starts up, while the electric motors hum silently. The ADAS suite does its part to keep you on the safest and straightest road while being equally remarkable at recognizing objects like tractors and mopeds.
      और देखें
    • a
      anisha vijay on नवंबर 29, 2022
      3.5
      Honda City Hybrid Is Not A Good Deal
      I gave the brand-new Honda City hybrid a try when I wanted a change. It was pleasant to drive. The price difference between the standard engine and the hybrid engine just doesn't appeal to me. According to my calculations, I would need to pay the price difference upfront using the money I would save over the next five years.
      और देखें
      1
    • a
      aadan गांधी on नवंबर 10, 2022
      3.5
      Honda City Hybrid Is Not A Good Deal
      I gave the brand-new Honda City hybrid a try when I wanted a change. It was pleasant to drive. The price difference between the standard engine and the hybrid engine just doesn't appeal to me. According to my calculations, I would need to pay the price difference upfront using the money I would save over the next five years.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Ravi asked on 30 May 2022
    Q ) What will the service cost and period?
    By CarDekho Experts on 30 May 2022

    A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Ho...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Pranab asked on 24 May 2022
    Q ) This honda car runs on both petrol and battery or what????
    By CarDekho Experts on 24 May 2022

    A ) In Honda’s e:HEV hybrid system, the engine is not mechanically connected to the ...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Vaibhav asked on 10 Apr 2022
    Q ) Is this expected to come with sunroof?
    By CarDekho Experts on 10 Apr 2022

    A ) As of now, there's no official update from the brand's end. Stay tuned.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Jack asked on 8 Mar 2022
    Q ) Hybrid mean petrol and electric
    By CarDekho Experts on 8 Mar 2022

    A ) It would be unfair to give a verdict here as the model is not launched yet. We w...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग होंडा कारें

    • अपकमिंग
    अक्टूबर ऑफर देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है