• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा के किस मॉडल पर चल रही है कितनी पेंडेंसी, डालिए एक नजर

    कंपनी ने जानकारी दी है कि अभी तक उन्हें अब तक 2.92 लाख ओपन बुकिंग्स मिल चुकी है जिसमें एक्सयूवी300, एक्सयूवी400,थार,स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700,बोलेरो और बोलेरो निओ पर पेंडेंसी चल रही है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 29, 2023 19:27 ist
    info icon
    published onMay 29, 2023 19:27 IST
    last updated onMay 29, 2023 19:27 IST
    346 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 and Scorpio N

    हाल ही में फाइनेंशियल ईयर 2023 के नतीजों की जानकारी देते हुए महिंद्रा ने अपने सभी मॉडल्स पर चल रही पेंडेंसी की जानकारी शेयर की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अभी तक उन्हें अब तक 2.92 लाख ओपन बुकिंग्स मिल चुकी है जिसमें एक्सयूवी300, एक्सयूवी400,थार,स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700,बोलेरो और बोलेरो निओ पर पेंडेंसी चल रही है। इसकी पूरी डीटेल कुछ इस प्रकार से हैः

    मॉडल

    पेंडिंग ऑर्डर्स*

    औसत बुकिंग प्रतिमाह^

    एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400

    29,000

    10,000

    थार 

    58,000

    14,000

    बोलेरो और बोलेरो निओ

    8,200

    10,000

    स्कॉर्पियो एन और क्लासिक

    1,17,000

    14,000

    एक्सयूवी700

    78,000

    8,000

    *अनुमानित आंकड़े 

    ^फरवरी से लेकर अप्रैल 2023 तक मिली औसत बुकिंग

    Mahindra Scorpio N
    Mahindra Scorpio Classic

    स्कॉर्पियो के दोनों वर्जनः स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर सबसे ज्यादा पेंडिंग बुकिंग्स चल रही है जो करीब 1.2 लाख यूनिट्स है। औसतन हर महीने इन्हें 14000 बुकिंग्स के आंकड़े मिल रहे हैं। थार को भी लगभग हर महीने ऐसे ही आंकड़े मिल रहे है। यहां एक्सयूवी700 दूसरा ऐसा मॉडल है जिसपर सबसे ज्यादा पेंडिंग ऑडर्स चल रहे हैं और इसे हर महीने 8000 बुकिंग का आंकड़ा मिल रहा है। 

    Mahindra Thar

    इसके बाद थार एसयूवी तीसरा ऐसा मॉडल है जिसके पेंडिंग ऑर्डर की लिस्ट सबसे ज्यादा लंबी है और इसके रियर व्हील ड्राइव डीजल वेरिएंट्स सबसे ज्यादा डिमांड में है। 

    यह भी पढ़ेंः महिंद्रा थार 5 डोर 2023 के बजाए 2024 में होगी लॉन्च

    कुछ शहरों में थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स पर एक साल तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। स्कॉर्पियो एन की बात करें तो पूरे देश में इस एसयूवी पर औसतन 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    Mahindra Bolero Neo

    दूसरी तरफ महिंद्रा की बोलेरो औसत मासिक बुकिंग की आधी पेंडेंसी चल रही है। ये महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों में से एक बनी हुई है जिसमें ज्यादा प्रैक्टिकल बोलेरो निओ भी शामिल है। 

    यह भी पढ़ेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के नए एस5 वेरिएंट की फोटो हुई वायरल, जल्द कीमत आएगी सामने

    यदि आपने इनमें से महिंद्रा के किसी मॉडल को बुक करा रखा है तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं आपको कितना मिला है वेटिंग पीरियड। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है