• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने खरीदें रेनो की पसंदीदा कार और पाएं भारी डिस्काउंट

    रेनो इंडिया (Renault India) ने अपने प्लांट और डीलरशिप पर फिर से कामकाज शुरू कर दिया है। अब कंपनी की ओर से कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपने बीएस6 मॉडल्स पर कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। रेनो के किन मॉडल्स पर कितनी छूट मिल रही है, इसके बारे में हम जानेंगे यहां:- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 14, 2020 12:42 ist
    info icon
    published onMay 14, 2020 12:37 IST
    last updated onMay 14, 2020 12:42 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट
    • ट्राइबर पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन फिर भी इस एमपीवी पर 30,000 रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं। 
    • 60,000 रुपए तक का अधिकतम डिस्काउंट डस्टर पर मिल रहा है। 
    • क्विड हैचबैक पर 35,000 रुपए तक के लाभ दिए जा रहे हैं।  
    • सभी ऑफर्स 31 मई 2020 तक ही मान्य हैं। 

    Renault Kwid, Duster, And Triber

    रेनो इंडिया (Renault India) ने अपने प्लांट और डीलरशिप पर फिर से कामकाज शुरू कर दिया है। अब कंपनी की ओर से कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपने बीएस6 मॉडल्स पर कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। रेनो के किन मॉडल्स पर कितनी छूट मिल रही है, इसके बारे में हम जानेंगे यहां:-  

    ट्राइबर (Triber)

    Renault Triber

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपए

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 या 5,000 रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट  या रूरल ऑफर

    10,000 रुपए

    कुल लाभ

    30,000 रुपए तक 

    • रेनो की पहले से ही कोई कार खरीद चुके ग्राहक को ट्राइबर खरीदने पर कंपनी की तरफ से लॉयल्टी बोनस की पेशकश की जा रही है। ऐसे में इस लॉयल्टी बोनस का लाभ उसे 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये कैश डिस्काउंट के रूप में दिया जाएगा।
    • ट्राइबर एमपीवी पर चुनिंदा कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट रखा गया है। वहीं, रूरल कस्टमर्स (किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत के सदस्यों) को 10,000 रुपए का स्पेशल लाभ दिया जा रहा है।
    • ग्राहक 36 महीनों के लिए 4.5 लाख रुपये लोन अमाउंट पर 8.99 प्रतिशत की विशेष ब्याज दर का भी लाभ उठा सकेंगे। ब्याज दर लोन अमाउंट और अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा कंपनी 3-महीने के ईएमआई हॉलिडे प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही है जिसके तहत अधिकतम लोन अमाउंट 4.5 लाख रुपये और अधिकतम अवधि 36 महीने तय किया गया है। यह ऑफर किसी भी अतिरिक्त लोन राशि और अवधि के लिए मान्य नहीं है।
    • इस एमपीवी पर 5000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस उन राज्यों के ग्राहकों को दिया जा रहा है, जहां रेनो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। 
    • भारत में ट्राइबर एएमटी (Triber AMT) को 18 मई को लॉन्च किया जाएगा।

    क्विड (Kwid)

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000  रुपए

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपए

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 या 5,000 रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट  या रूरल ऑफर

    4,000 रुपए

    कुल लाभ

    35,000 रुपए तक 

    • रेनो की पहले से ही कोई कार खरीद चुके ग्राहक को क्विड खरीदने पर कंपनी की तरफ से लॉयल्टी बोनस की पेशकश की जा रही है। ऐसे में इस लॉयल्टी बोनस का लाभ उसे 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये कैश डिस्काउंट के रूप में दिया जाएगा।
    • यदि आप क्विड हैचबैक को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस कार पर 4,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या फिर रूरल डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए केवल चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारी ही मान्य हैं।  वहीं, रूरल ऑफर किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए ही रखा गया है। 
    • ग्राहक 36 महीनों के लिए 3 लाख रुपये लोन अमाउंट पर 8.99 प्रतिशत की विशेष ब्याज दर का भी लाभ उठा सकेंगे। ब्याज दर लोन अमाउंट और लोन अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा कंपनी 3-महीने का ईएमआई हॉलिडे प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही है जिसके तहत अधिकतम लोन अमाउंट 4.5 लाख रुपये और अधिकतम लोन अवधि 36 महीने तय किया गया है। यह ऑफर किसी भी अतिरिक्त लोन अमाउंट और लोन अवधि के लिए मान्य नहीं है।
    • इस हैचबैक पर 5000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस उन राज्यों के ग्राहकों को दिया जा रहा है जहां रेनो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। 

    डस्टर (Duster)

    Renault Duster

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000  रुपए

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपए

    लॉयल्टी बोनस

    20,000 रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट  या रूरल ऑफर

    10,000 रुपए

    कुल लाभ

    60,000 रुपए तक 

    • रेनो की पहले से ही कोई कार खरीद चुके ग्राहक को डस्टर खरीदने पर कंपनी की तरफ से लॉयल्टी बोनस की पेशकश की जा रही है। ऐसे में इस लॉयल्टी बोनस का लाभ उसे 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट के रूप में दिया जाएगा।
    • रेनो कंपनी चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को डस्टर एसयूवी खरीदने पर 10,000 रुपए की छूट दे रही है। वहीं, रूरल कस्टमर्स (किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत के सदस्यों) के लिए 10,000 रुपए का स्पेशल ऑफर रखा गया है। इन दोनों ऑफर्स में से केवल एक ही ऑफर एक खरीदार को मिलेगा।
    • ग्राहक 36 महीनों के लिए 3 लाख रुपये लोन अमाउंट पर 8.99 प्रतिशत की विशेष ब्याज दर का भी लाभ उठा सकेंगे। ब्याज दर लोन अमाउंट और लोन अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा कंपनी 3-महीने का ईएमआई हॉलिडे प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही है जिसके तहत अधिकतम लोन अमाउंट 4.5 लाख रुपये और अधिकतम लोन अवधि 36 महीने तय किया गया है। यह ऑफर किसी भी अतिरिक्त लोन अमाउंट और लोन अवधि के लिए मान्य नहीं है।
    • इस एसयूवी पर 5000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस उन राज्यों के ग्राहकों को दिया जा रहा है जहां रेनो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    यह भी पढ़ें : मई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने खरीदें अपनी पसंदीदा मारुति कार और कीजिए भारी बचत

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है