• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई में हुंडई की सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस और कोना इलेक्ट्रिक समेत इन कारों पर मिल रहा है 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने हुंडई की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मई में हुंडई अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा की किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंटः-

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 12, 2021 18:40 ist
    info icon
    published onMay 12, 2021 18:40 IST
    last updated onMay 12, 2021 18:40 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • कोना इलेक्ट्रिक पर इस महीने सबसे ज्यादा 1.50 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑॅफर 31 मई 2021 तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने हुंडई की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मई में हुंडई अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा की किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंटः-

    हुंडई सैंट्रो

    ऑफर

    सैंट्रो

     

    एरा (बेस मॉडल)

    अन्य वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    35,000 रुपये तक

    • सेंट्रो कार के बेस मॉडल एरा पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये रखा गया है जबकि अन्य वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये है।
    • हुंडई ऑरा की प्राइस 4.73 लाख से 6.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    ऑफर

    ग्रैंड आई10 निओस

     

    टर्बो वेरिएंट्स

    एमटी वेरिएंट

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    30,000 रुपये तक

    • इसके एमटी वेरिएंट पर ऊपर बताए एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही मिल रहे हैं जबकि नकद डिस्काउंट इस पर 10,000 रुपये कम मिलेगा। 
    • इसके सीएनजी पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऊपर टेबल वाले ही मान्य है।
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की प्राइस 5.23 लाख से 8.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई आई20

    ऑफर

    आई20

     

    आईएमटी टर्बो वेरिएंट्स

    डीजल वेरिएंट्स

    5 साल/60,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी (कीमत 12,999 रुपये)

    हां

    नहीं

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    • आई20 आईएमटी टर्बो पर 5 साल/60,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी की पेशकश की जा रही है जिसकी प्राइस 12,999 रुपये है।
    • आईएमटी टर्बो और डीजल वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट अन्य वेरिएंट्स की तरह क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये है।
    • हुंडई आई20 की प्राइस 6.85 लाख से 11.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई ऑरा

    ऑफर

    ऑरा

     

    टर्बो वेरिएंट्स

    एमटी वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    30,000 रुपये तक

    • इसके एएमटी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मिलेंगे जबकि नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये कम मिलेगा।
    • ऑरा सीएनजी पर भी यही एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेंगे लेकिन नकद डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
    • हुंडई ऑरा की प्राइस 5.97 लाख से 9.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    1.5 लाख रुपये

    कुल डिस्काउंट

    1.5 लाख रुपये तक

    • कोना इलेक्ट्रिक पर 1.5 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • हुंडई कोना ईवी की कीमत 23.77 लाख से 23.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और आपके चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से यह डिस्काउंट राशि कम-ज्यादा हो सकती है। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी हुंडई कार शोरूम पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : मई में महिंद्रा की एक्सयूवी300, एक्सयूवी500, बोलेरो, स्कॉर्पियो और अल्टुरस जी4 समेत इस कारों पर मिल रहा है 3.01 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है