• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ट्राइबर पर किस शहर में चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

     यदि आप इस सितंबर के महीने में रेनो ट्राइबर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो,यहां हमने इसके वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी साझा की है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 16, 2019 09:27 ist
    info icon
    published onSep 16, 2019 08:52 IST
    last updated onSep 16, 2019 09:27 IST
    281 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो इंडिया ने हाल ही में सब 4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर को भारत में लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 4.95 लाख रुपये एक्सशोरूम भारत रखी गई है। इस कार में केवल एक इंजन और गियरबॉक्स के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं दिया गया है। यह चार वेरिएंट आरएक्सई, आरएक्सएल,आरएक्सटी और आरएक्सज़ेड में उपलब्ध है। 

    रेनो ट्राइबर में 1.0 लीटर 3-सिलेंडर बीएस4 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 72 पीएस और टॉर्क 96 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो आगे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। कंपनी जल्द ही इस कार में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। यदि आप इस सितंबर के महीने में रेनो ट्राइबर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो,यहां हमने इसके वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी साझा की है। इससे आपको ये जानने में आसानी रहेगी कि यदि आप इस कार को अभी खरीदते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी कब तक मिलेगी। 

    शहर

    रेनो ट्राइबर

    नई दिल्ली

    2-3 महीने

    बेंगलुरु

    2 महीने

    मुंबई

    0

    हैदराबाद

    1 महीना

    पुणे

    1 महीना

    चेन्नई

    4-5 सप्ताह

    जयपुर

    1 महीना

    अहमदाबाद

    15-20 दिन

    गुरुग्राम

    1 महीना

    कोलकाता

    45 दिन

    ठाणे

    0

    सूरत

    0

    गाज़ियाबाद

    0

    चंडीगढ़

    15-20 दिन

    पटना

    0

    कोयंबटूर

    30-35 दिन

    फरीदाबाद

    2 महीने

    इंदौर

    1 महीना

    नोएडा

    2 महीने

    • मुंबई,ठाणे,सूरत,गाज़ियाबाद और पटना जैसे शहरों में रेनो ट्राइबर की तुरंत डिलीवरी दी जा रही है। 
    • दिल्लीवासियों को रेनो ट्राइबर पर 2 से 3 महीने का सबसे लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 
    • फरीदाबाद,नोएडा,बेंगलुरु के ग्राहकों को इस कार के लिए 2 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 
    • हमारी इस लिस्ट में मौजूद बाकि शहरों में रेनो ट्राइबर पर औसतन 15 से 45 दिन का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    यह भी पढ़ें:रेनो लाएगी ट्राइबर का एएमटी वर्जन, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    surendra vashishth
    Oct 2, 2019, 7:56:32 PM

    Launch AMT variount soon.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      dharmendra
      Sep 17, 2019, 11:08:38 AM

      what a car,New Platform New Design,Great Thought by Renault Excellent Renault Team, Good Work for Triber

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है