• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट vs किआ कैरेंस : कौनसी एमपीवी कार खरीदें?

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार चार वेरिएंट में उपलब्ध है, जबकि किआ कैरेंस सिंगल प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में आती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 04, 2025 11:31 ist
    info icon
    published onAug 04, 2025 11:31 IST
    last updated onAug 04, 2025 11:31 IST
    150 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। ट्राइबर 7-सीटर सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी कार के तौर पर किआ कैरेंस जैसी बड़ी फैमिली कार से ज्यादा सस्ता ऑप्शन है। कैरेंस क्लाविस की लॉन्चिंग के बाद अब रेगुलर कैरेंस एमपीवी सिंगल फुली लोडेड प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में आती है। 

    यहां हमनें दोनों कार का कंपेरिजन किया है, तो इनमें से कौनसी एमपीवी कार को खरीदना है फायदे का सौदा, जानेंगे आगे:

    सबसे पहले इन दोनों एमपीवी कार की कीमतों पर डालते हैं नजर  :-

    कीमत 

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट  

    6.30 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये

    किआ कैरेंस प्रीमियम (ओ) 

    11.41 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    नई रेनो ट्राइबर चार वेरिएंट में आती है जिससे आपको चुनने के लिए कई सारे ऑप्शन मिल पाते हैं, जबकि किआ कैरेंस केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। प्रीमियम (ओ) वेरिएंट पहले कैरेंस एमपीवी का मिड-वेरिएंट हुआ करता था और अभी भी इसकी कीमत रेनो ट्राइबर के फुल लोडेड वेरिएंट से 2 लाख रुपये ज्यादा है।

    साइज 

    साइज 

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट

    किआ कैरेंस

    अंतर

    लंबाई 

    3985 मिलीमीटर 

    4540 मिलीमीटर 

    (-555 मिलीमीटर )

    चौड़ाई 

    1734 मिलीमीटर 

    1800 मिलीमीटर 

    (-66 मिलीमीटर )

    उंचाई 

    1643 मिलीमीटर 

    1708 मिलीमीटर 

    (-65 मिलीमीटर )

    व्हीलबेस 

    2636 मिलीमीटर 

    2780 मिलीमीटर 

    (-144 मिलीमीटर )

    बूट स्पेस 

    84 लीटर 

    216 लीटर 

    (-132 लीटर )

    रेनो ट्राइबर सब-4 मीटर सेगमेंट की कार है जो सभी मामलों में किआ कैरेंस से छोटी है। किआ कैरेंस के मुकाबले इसमें केबिन स्पेस के साथ समझौता करना पड़ता है। ट्राइबर में बूट स्पेस भी कम मिलती है। हालांकि, इसमें रिमूवेबल थर्ड रो का ऑप्शन दिया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर इसमें ज्यादा स्पेस मिल सकती है। 

    इंजन व ट्रांसमिशन ऑप्शन 

     

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट 

    किआ कैरेंस  

    इंजन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    पावर  

    72 पीएस 

    115 पीएस

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    96 एनएम

    144 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    6-स्पीड एमटी

    *एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन  

    नई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार में केवल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है, जबकि किआ कैरेंस एमपीवी में ज्यादा पावरफुल पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। ट्राइबर में टॉप वेरिएंट के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) दिया गया है, जो किआ कैरेंस में नहीं मिलता है।

    फीचर 

    Renault Triber dashboard

     

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट 

    किआ कैरेंस 

    एक्सटीरियर 

     

    • ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट

    • एलईडी डीआरएल

    • फ्रंट एलईडी फॉग लैंप

    • ओआरवीएम पर एलईडी टर्न इंडिकेटर्स

    • एलईडी टेललाइट

    • डुअल-टोन स्टाइलिश कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील

    • ऑप्शनल डुअल-टोन ब्लैक रूफ (23,000 रुपये अतिरिक्त कीमत पर)

    • सिल्वर फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट्स

    • डोर डेकल्स

    • 50 किलोग्राम लोडिंग क्षमता वाली ब्लैक रूफ रेल्स

    • हैलोजन हेडलाइट

    • एलईडी डीआरएल्स 

    • ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स

    • कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स

    • हाई माउंट स्टॉप लैंप के साथ रियर स्पॉइलर

    • शार्क-फिन एंटीना

    इंटीरियर 

     

    • ब्लैक और ग्रे कलर की फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट

    • फ्रंट सीटबैक पॉकेट

    • दूसरी और तीसरी रो की सीटों के लिए एडजस्टेबल  हेडरेस्ट

    • टम्बल फंक्शन के साथ स्लाइडिंग और फोल्डिंग सेकंड रो सीटें

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें

    • डैशबोर्ड पर फॉक्स वुडन ट्रिम

    • क्रोम रिंग के साथ मैनुअल एसी कंट्रोल के लिए नॉब

    • रियर रो के लिए केबिन लाइट

    • फ्रंट पैसेंजर के लिए एलईडी केबिन लैंप

    • ब्लैक और बेज इंटीरियर

    • सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री

    • ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट

    • ओपन स्टोरेज और ट्रे के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट

    • फ्रंट सीट बैक पॉकेट

    • दूसरी और तीसरी रो की सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • टम्बल फंक्शन के साथ स्लाइडिंग और फोल्डिंग सेकंड रो सीटें

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें

    कंफर्ट 

     

    • 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • कीलेस एंट्री

    • क्रूज कंट्रोल (केवल मैनुअल वेरिएंट)

    • कूल्ड ग्लवबॉक्स

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स के साथ ऑटो-फोल्डिंग वेलकम और गुडबाय सीक्वेंस

    • ड्राइवर-साइड विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन

    • स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल

    • सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज स्पेस

    • सेकंड और थर्ड रो के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट

    • टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • पीएम2.5 एयर फ़िल्टर

    • फ्रंट और सेकंड रो पैसेंजर के लिए 12वोल्ट चार्जिंग सॉकेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

    • 12.5-इंच का सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स

    • कप होल्डर के साथ सेकंड रो सीटबैक फोल्डिंग आर्मरेस्ट

    • स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और वन टच इजी इलेक्ट्रिक टम्बल के साथ 60:40 सेकंड रो स्प्लिट सीटें,

    • सेकंड और थर्ड रो के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट

    • सभी चारों पावर विंडो

    • सेकंड रो सनशेड

    • स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

    • फ्रंट और सेकंड रो पैसेंजर के लिए 12वोल्ट चार्जिंग सॉकेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

    • टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    इंफोटेनमेंट 

     

    • 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन

    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 4 स्पीकर

    • 8-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 6 स्पीकर

    सेफ्टी 

     

    • 6 एयरबैग

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • सेंट्रल लॉकिंग

    • सभी पैसेंजर के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • फॉलो-मी होम हेडलाइट

    • रेन-सेंसिंग वाइपर

    • रियर डिफॉगर

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • 6 एयरबैग

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • सेंट्रल लॉकिंग

    • सभी पैसेंजर के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    • फॉलो-मी होम हेडलाइट

    • रियर डिफॉगर

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • रियर पार्किंग कैमरा

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार में ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। 

    किआ कैरेंस प्रीमियम (ओ) वेरिएंट सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रियर सनशेड, सेकंड रो के लिए इलेक्ट्रिक टंबल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स के साथ ज्यादा अपमार्केट लगता है। इसमें ज्यादा स्पीकर और सेफ्टी के लिए ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं।  

    निष्कर्ष : 

    अगर आप ज्यादा सस्ती 7-सीटर कार की तलाश कर रही है जिसमें सभी बेसिक फीचर्स मिले तो रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट को चुनना अच्छी चॉइस होगी। इस गाड़ी का केबिन काफी प्रेक्टिकल है और इसमें कई अच्छे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें रीमूवेबल थर्ड रो सीटें भी मिलती है। यदि आप एक बजट फ्रेंडली फैमिली कार चाहते हैं तो इसे चुनना अच्छा ऑप्शन होगा। 

    किआ कैरेंस प्रीमियम (ओ) वेरिएंट की ज्यादा कीमत बिलकुल वाजिब ठहरती है। इस गाड़ी में स्पेशियस केबिन, पावरफुल इंजन ऑप्शन और कई अच्छे कंफर्ट फीचर दिए गए हैं जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए एक अच्छी फैमिली कार बनाते हैं। बड़े साइज की वजह से यह गाड़ी अच्छी रोड प्रेजेंस भी देती है। ट्राइबर एमपीवी वैल्यू पर फोकस करती है, जबकि किआ कैरेंस ज्यादा प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरिएंस देती है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है