• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान के चेन्नई प्लांट में पूरी हिस्सेदारी लेगी रेनो

    रेनो ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वह निसान के साथ शेयर परचेज डील करेगी, जिसके तहत निसान इस प्लांट में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 01, 2025 11:40 ist
    info icon
    published onApr 01, 2025 11:04 IST
    last updated onApr 01, 2025 11:40 IST
    189 Views
    • Write a कमेंट

    Renault-Nissan

    ये तो हम सब जानते हैं कि इस समय निसान काफी मुश्किलों का सामना कर रही है और इससे बाहर निकलने का पूरा प्रयास भी कर रही है। इससे यह सवाल उठता है कि तमिलनाडु के चेन्नई में रेनो-निसान पार्टनरशिप के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का क्या होगा। रेनो ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वह निसान के साथ शेयर परचेज डील करेगी, जिसके तहत निसान के इस प्लांट में रेनो 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस ट्रांजेक्शन के बाद, चेन्नई प्लांट में रेनो की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी और 2025 की पहली छमाही तक ट्रांजेक्शन पूरा होने की उम्मीद है।

    रेनो के लिए इसके मायने क्या?

    Renault Kiger Front

    इस कदम से रेनो को इस प्लांट में 100 प्रतिशत की ओनरशिप मिल जाएगी जिससे कंपनी अपने घरेलू और एक्सपोर्ट बिजनेस को बढ़ाएगी। इस प्लांट में हर साल 4 लाख यूनिट्स तैयार की जा सकती है। 

    भारत में निसान कहां तैयार करेगी कारें?

    Nissan Magnite Side

    निसान की नई कारें भी इसी प्लांट से तैयार होकर निकलती रहेंगी और इस मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही, निसान के टेक्नोलॉजी और बिजनेस सेंटर दोनों की ओनरशिप और ऑपरेशन अप्रभावित रहेगी, जहां रेनो के पास 51 प्रतिशत और निसान के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    दोनों कारमेकर्स के आगे का प्लान क्या?

    New Nissan SUV teased

    दोनों कंपनियों की ओर से नए प्रोडक्ट्स जल्द लॉन्च किए जाएंगे। रेनो इस साल के आखिर तक काइगर और ट्राइबर के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर सकती है। निसा भी एक एंट्री लेवल एमपीवी पर काम कर रही है जो कि रेनो ट्राइबर पर बेस्ड होगी। इसे भी इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    सबसे बड़ी खबर ये भी है कि 2026 तक दो नई एसयूवी कारें भी मार्केट में लॉन्च की जाएंगी। दोनों कारमेकर्स एक कॉम्पैक्ट और एक मिड साइज एसयूवी के साथ कमबैक करेगी जिनमें से एक रेनो डस्टर और शायद एक निसान टेरानो हो सकती है। इसके अलावा इन्ही कारों के 7 सीटर वर्जन भी पेश किए जाएंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sanjeev rai
    Apr 1, 2025, 8:15:59 PM

    Triber की ऊँचाई बढ़ाने की जरूरत है, इसके व्हील को बड़ा करने पर थोड़ा लुक अच्छा लगेगा

    और देखें...
    जवाब
    Write a Reply
    2
    S
    sanjeev rai
    Apr 1, 2025, 8:21:24 PM

    ट्रायबर की ऊँचाई बढ़ाने की जरूरत है, व्हील बड़ा करने पर थोड़ा लुक अच्छा हो जायेगा

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      2
      S
      sanjeev rai
      Apr 1, 2025, 8:21:24 PM

      ट्रायबर की ऊँचाई बढ़ाने की जरूरत है, व्हील बड़ा करने पर थोड़ा लुक अच्छा हो जायेगा

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        2
        S
        sanjeev rai
        Apr 1, 2025, 8:21:24 PM

        ट्रायबर की ऊँचाई बढ़ाने की जरूरत है, व्हील बड़ा करने पर थोड़ा लुक अच्छा हो जायेगा

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ट्रेंडिंग न्यूज़
          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है