• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो स्काला और प्लस का प्रोडक्शन हुआ बंद

    कंपनी ने इन दोनों कारों को साल 2012 में उतारा था

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 19, 2017 19:11 ist
    info icon
    published onJul 19, 2017 19:11 IST
    last updated onJul 19, 2017 19:11 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो इंडिया ने स्काला सेडान और प्लस हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। , ये दोनों कारें बिक्री के अच्छे आंकड़े नहीं जुटा पा रही थी। जानकारी मिली है कि कंपनी ने अभी इन कारों को वेबसाइट से नहीं हटाया है, लेकिन वेबसाइट से इनकी कीमत को हटा दिया गया है।

    सबसे पहले बात करते हैं रेनो स्काला की, यह निसान सनी वाले प्लेटफार्म पर बनी थी। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलता था, पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा था, जो 99 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क देता था। डीज़ल वेरिएंट में भी 1.5 लीटर का इंजन लगा था, इसकी पावर 86 पीएस और टॉर्क 200 एनएम था। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े थे।

    प्लस हैचबैक की बात करें तो यह निसान माइक्रा वाले प्लेटफार्म पर बनी थी। यह भी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध थी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा था जो 76 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता था। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा था, जो 64 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क देता था। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े थे।

    स्काला और प्लस का प्रोडक्शन बंद करने के बाद अब भारतीय कार रेंज में रेनो की तीन कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, इन में क्विड, डस्टर और लॉजी शामिल हैं। रेनो इंडिया जल्द ही यहां एक नई एसयूवी कैप्चर को उतारनी वाली है।

    यह भी पढें : रेनो ने घटाए दाम, एक लाख रूपए तक सस्ती हुईं कारें

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट स्काला पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है